अमिताभ बच्चन की सेहत पर बोलीं जया बच्चन, 'अब ठीक हैं अमित जी'

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर पत्नी जया बच्चन का बयान आया है। जया बच्चन ने कहा है कि अमिताभ बच्चन की सेहत अब बेहतर है। जोधपुर में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। वो जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के सिलसिले में हैं।

नई दिल्ली। मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर पत्नी जया बच्चन का बयान आया है। जया बच्चन ने कहा है कि अमिताभ बच्चन की सेहत अब बेहतर है। जोधपुर में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वो जोधपुर में हैं।

Jaya Bachchan with Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए राहत की खबर है। जोधपुर में शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी लेकिन अब वो ठीक हैं। पत्नी जया बच्चन ने उनकी सेहत पर कहा, 'अब ठीक हैं अमित जी।'

अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में हैं। फिल्म की शूटिंग के वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। कहा जा रहा है कि अमिताभ रात भर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और रात तीन बजे वो अपने होटल पहुंचे। इसके दो घंटे बाद ही अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें: जया बच्चन के पास 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति, बन सकती हैं सबसे अमीर सांसद

अमिताभ बच्चन ने सुबह 5 बजे लिखे अपने ब्लॉग में भी लिखा कि उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने लिखा कि सुबह उनकी डॉक्टर की टीम जांच के लिए आएगी और उन्हें स्वस्थ्य करेगी। उन्होंने लिखा वो फैंस को सेहत के बारे में जानकारी देते रहेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि अब उन्हें सो जाना चाहिए। अमिताभ ने लिखा, 'अभी-अभी काम से लौटा... बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता। जोधपुर सो गया है और अब थोड़ी देर में मुझे भी सो जाना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: जया बच्चन पर दिया बयान नरेश अग्रवाल को पड़ा महंगा, मांगनी पड़ी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+