जया बच्चन पर दिया बयान नरेश अग्रवाल को पड़ा महंगा, मांगनी पड़ी माफी
Recommended Video

नई दिल्ली। सोमवार को भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल ने सपा नेता जया बच्चन पर विवादित टिप्पणी करके बीजेपी की महिला नेताओं को नाराज कर दिया था। सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी और रूपा गांगुली के तीथे ट्वीट के बाद नरेश अग्रवाल आज नरम मुद्रा में नजर आए। उन्होंने मीडिया में बयान दिया है कि अगर मेरी बात से किसी को कष्ट हुआ तो उसके लिए खेद है, मेरा इरादा किसी को कष्ट पहुंचाने का नहीं था।

आपको बता दें कि मीडिया के सामने भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए नरेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा था कि सपा ने एक डांस करने वाली (जया बच्चन) के लिए उनका टिकट काट दिया , फिल्मों में काम करने वाली से मेरी हैसियत कम कर दी गई। उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया, मैंने इसको भी बहुत उचित नहीं समझा।
बीजेपी की कई महिला नेताओं ने जताया विरोध
जिस पर देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उखड़ गई थीं और उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि 'श्री नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका स्वागत है लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है। सुषमा स्वराज के बाद स्मृति ईरानी और रूपा गांगुली ने भी नरेश अग्रवाल के बयान का विरोध किया था और कहा था कि किसी भी नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications