जया बच्चन के पास 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति, बन सकती हैं सबसे अमीर सांसद

अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन दोनों सदनों में देश की सबसे अमीर सांसद बन सकती हैं। जया बच्चन के पास कुल 1,000 करोड़ की संपत्ति है। जया बच्चन ने हाल ही में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरा है जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 1,000 करोड़ बताई है।

Recommended Video

    Jaya Bachchan और Amitabh Bachchan के पास है इतनी Property, देख कर दंग रह जाओगे | वनइंडिया हिन्दी
    Jaya Bachchan

    नई दिल्ली। अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन दोनों सदनों में देश की सबसे अमीर सांसद बन सकती हैं। जया बच्चन के पास कुल 1,000 करोड़ की संपत्ति है। जया बच्चन ने हाल ही में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरा है जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 1,000 करोड़ बताई है। अगर वो सांसद चुन ली जातीं हैं तो वो देश की सबसे अमीर सांसद बन जाएंगी। इसके साथ ही जया बच्चन ने राज्यसभा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हां को भी पीछे छोड़ दिया है जिनकी साल 2014 में संपत्ति 800 करोड़ थी।

    6 साल में दोगुनी हो गई संपत्ति

    6 साल में दोगुनी हो गई संपत्ति

    अभिनेत्री जया बच्चन ने हाल ही में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरा है। उन्होंने साल 2012 में नामांकन भरते वक्त अपनी संपत्ति 493 करोड़ बताई थी। उस वक्त उनके और उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 152 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी और 343 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी। वहीं साल 2018 में दोनों संपत्ति दोगुनी हो गई है।

    जया-अमिताभ के पास है 1,000 करोड़ की संपत्ति

    जया-अमिताभ के पास है 1,000 करोड़ की संपत्ति

    साल 2018 में जया बच्चन की पति संग अचल संपत्ति 460 करोड़ रपये हो गई है। वहीं चल संपत्ति की कीमत 540 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से जया बच्चन के पास 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास हीरे-जवाहारात और करोड़ों की प्रॉपर्टी भी है।

    तो ऐसे बन जाएंगी सबसे अमीर सांसद

    तो ऐसे बन जाएंगी सबसे अमीर सांसद

    जया और अमिताभ बच्चन के पास कुल 62 करोड़ रुपये का सोना है। वहीं दोनों के पास 12 गाड़ियां हैं। दोनों के पास करोड़ों की घड़ियां और प्रॉपर्टी भी है। अगर 23 मार्च को हुए राज्यसभा के चुनाव में जया बच्चन चुन ली जाती हैं तो वो सबसे अमीर सांसद बन जाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+