स्मृति इरानी को क्यों खाली करना पड़ा दिल्ली वाला बंगला? 10 सालों से था ये उनका ये आशियाना, अब कहां रहेंगी?

Smriti Irani News: उत्तर प्रदेश के अमेठी की पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी ने दिल्ली वाला अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली स्थित 28 तुगलक क्रीसेंट बंगला मिला हुआ था, जिसें उन्होंने अब खाली कर दिया है। इस बंगले में स्मृति ईरानी 10 सालों से रह रही थीं।

18वीं लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार के बाद उन्हें आवास खाली करने के लिए 11 जुलाई तक का वक्त दिया था लेकिन उन्होंने बंगला पहले ही खाली कल दिया। 28 तुगलक क्रीसेंट बंगले से स्मृति इरानी के नाम का नेम प्लेट भी हटा दिया गया है। ऐसे में कई लोगों ने मन में ये सवाल है कि आखिर स्मृति ईरानी जिस बंगले में 10 सालों से रह रही थीं, वो उन्होंने क्यों खाली किया है?

smriti irani new house

ये भी पढ़ें- Smriti Irani Net Worth: कितनी है अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी की कुल संपत्ति, हर दिन कितना करती हैं कमाई?

स्मृति ईरानी ने क्यों खाली किया अपना दिल्ली वाला बंगला?

स्मृति ईरानी को 28 तुगलक क्रीसेंट बंगला साल 2014 में दिया गया था। स्मृति ईरानी उस वक्त राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री थीं। 2019 में अमेठी से जीतने के बाद बतौर सांसद और केंद्रीय मंत्री होने के नाते ये बंगला उनके पास ही रह गया था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार केएल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्हें मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री भी नहीं बनाया गया, इसी वजह से उनसे ये सरकारी बंगला लिया गया है।

स्मृति ईरानी फिलहाल किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। शहरी विकास मंत्रालय के डायरेक्टर ऑफ एस्टेट ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस देते हुए उन्हें 11 जुलाई 2024 को बंगला खाली करने को कहा था। हालांकि, उन्होंने पहले ही लुटियंस के बंगले को खाली कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Smriti Irani: बिना सिर ढके मदीना गईं स्मृति ईरानी तो भड़के पाकिस्तानी कट्टरपंथी, सऊदी अरब को जमकर कोसा

अब कहां रहेंगी स्मृति ईरानी?

वहीं कईयों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर स्मृति ईरानी अब कहां रहेंगी? तो बता दें कि स्मृति ईरानी का दिल्ली में अधिकारिक पता तो 28 तुगलक क्रीसेंट वाला बंगला था। लेकिन इसके इतर स्मृति ईरानी का मुंबई में भी आलीशान घर है। जहां वो अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं।

स्मृति ईरानी ने अपना नया घर अमेठी में भी बनवाया है। जिसका गृह प्रवेश उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले किया था। स्मृति ईरानी ने 2021 में गौरीगंज तहसील के मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी और एक आलीशान घर बनवाया था।

smriti irani new house

स्मृति ईरानी ने अमेठी से संबंधों के भविष्य पर कहा था कि, ''अमेठी के साथ उनका संबंध कभी टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा था कि बहन से भविष्य नहीं पूछा जा सकता है, बहन से रिश्ता तब टूटता है, जब बहन की अर्थी उठती है।'' इस तरह अमेठी के साथ उनका संबंध कभी नहीं टूटने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+