Smriti Irani Net Worth: कितनी है अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी की कुल संपत्ति, हर दिन कितना करती हैं कमाई?

Smriti Irani Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी ने एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में आई हैं। जितना प्यार इन्हें मनोरंजन जगत में मिला है, उतना ही प्यार इन्हें राजनीति में भी मिलता है।

Smriti Irani Net Worth

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी सीरियल के जरिए घर-घर में तुलसी बहू के नाम से पहचाने जाने वाली स्मृति ईरानी ने साल 2003 में राजनीति में आने के लिए भाजपा में शमिल हुई थीं। साल 2004 में स्मृति ईरानी महाराष्ट्र यूथ विंग की उपाध्यक्ष बनीं। इसी साल ईरानी ने दिल्ली के चांदनी चौक से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ीं लेकिन हार गईं।

2014 के आम चुनावों में स्मृति ईरानी को भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ टिकट दिया था। लेकिन इस चुनाव में भी ईरानी हार गईं। मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में आने के बाद मोदी मंत्रिमंडल में स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में स्मृति ईरानी फिर से चुनाव लड़ीं और राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी सीट से जीत गईं।

Smriti Irani Net Worth

Smriti Irani Assets & Liabilities: कितनी है स्मृति ईरानी की कुल संपत्ति?

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक स्मृति ईरानी की कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपये की है।
  • स्मृति ईरानी के पति एक पारसी हैं और बिजनेसमैन हैं। हालांकि करोड़ों की संपत्ति स्मृति ईरानी ने एक्टिंग और बिजनेस के जरिए कमाई है।
  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक स्मृति ईरानी की 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है। वहीं 3 से 5 करोड़ चल संपत्ति है।
  • स्मृति ईरानी ने बताया था कि उनके पास होंडा सीआरवी कार है। जिसकी कीमत 13.14 लाख की गाड़ी है। वहीं उनके पति जुबिन ईरानी के नाम पर एक बोट, एक बाइक और ह्युंडै की EON कार है।
  • स्मृति ईरानी के पास करीब 22 लाख की ज्वेलरी है। जिसमें सोने-चांदी और डायमंड के गहने हैं।
  • स्मृति ईरानी के पास गोवा में एक बंगला भी है। जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। उनका मुंबई में भी एक घर है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।
  • स्मृति ईरानी की सालाना कमाई एक करोड़ रुपये है। स्मृति ईरानी ने कहा था कि साल 2017-18 में उनकी कमाई 46 लाख 57 हजार थी।
  • स्मृति ईरानी अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती हैं। उनका गौरीगंज में भी एक प्लॉट हैं।
  • स्मृति ईरानी अमेठी निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना घर बनाना चाहती हैं। हालांकि इसपर काम अभी तक कहां पहुंचा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+