Smriti Irani: बिना सिर ढके मदीना गईं स्मृति ईरानी तो भड़के पाकिस्तानी कट्टरपंथी, सऊदी अरब को जमकर कोसा

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के 'एतिहासिक' मदीना दौरे के बाद पाकिस्तान और कट्टरपंथी समूहों में गुस्सा भड़क गया है। कट्टरपंथियों का कहना है कि सऊदी अरब को एक गैर मुस्लिम महिला को मदीना की यात्रा करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसी सप्ताह सऊदी अरब के दौरे पर गई थीं। उनका यह दौरा सऊदी अरब से भारत के संबंधों को बेहतर बनाने के राजनयिक मिशन का हिस्सा था। इस दौरे पर उन्होंने मदीना की यात्रा की। इस दौरे पर उनके साथ विदेश मंत्री (राज्य प्रभार) सी मुरलीधरन और एक डेलिगेशन भी गया था।

smriti-iranis-saudi-arabia-madinah-visit

मदीना की यात्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री और उनके डेलिगेशन ने मस्जिद-ए-नबवी (हजरत मोहम्मद की मस्जिद), जबल-ए-अहद और मुसलमान समुदाय की पहली इबादतगाह समझी जाने वाली मस्जिद-ए-क़ुबा की भी यात्रा की।

Recommended Video

    Smriti Irani:बिना सिर ढके मदीना गईं स्मृति ईरानी तो भड़के पाकिस्तानी कट्टरपंथी,सऊदी अरब को जमकर कोसा

    कुछ रिपोर्टस् में बताया गया है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मदीना में किसी गैर मुस्लिम शिष्टमंडल का स्वागत किया गया। बताया गया है कि ये "भारत और सऊदी अरब के असाधारण रिश्तों" की मजबती को दर्शाता है।

    लेकिन अब भारतीय डेलीगेट की सऊदी अरब में जिस तरह से खातिरदारी की गई, इससे पाकिस्तानी लोग नाराज हो गए हैं। पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंथी इस बात को लेकर भड़क गए हैं कि भारत की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में सऊदी अरब की यात्रा के दौरान जितने भी आला अधिकारियों से मुलाकात की, उनमें से किसी ने सिर नहीं ढका हुआ था।

    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक पाकिस्तानी मौलवी की शिकायत है कि भारत की मंत्री स्मृति इरानी मदीना में घूम रही हैं। उनके सिर पर दुपट्टा तक नहीं हैं, वो गैर मुसलमान होकर मस्जिदे नबवी में खड़ी हैं। वो इसकी तस्वीरें भी ले रही हैं और अपने साथ कई लोगों को भी लेकर आई हैं।

    मौलवी शिकायती लहजे में पूछता है कि आखिर किसने स्मृति ईरानी को इसकी इजाजत दी है। मौलवी ने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि ये हो क्या रहा है। एक अन्य पाकिस्तानी ने सऊदी अरब पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'सऊदी अरब को पैसा चाहिए। निवेश चाहिए। पर्यटक चाहिए। भारत में लगभग 25 करोड़ मुसलमान हैं। सऊदी अरब ने सोचा क्यों ना हम भारत के मुसलमान को हम ग्राहक की तरह इस्तेमाल करें।

    एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा कि स्मृति ईरानी ने पूरी यात्रा के दौरान एक बार भी हिजाब नहीं पहना। यहां तक कि मदीना में भी नहीं, वो उसी तरह गईं जैसे वह भारत में रहती हैं।

    वहीं एक अन्य पाकिस्तानी का कहना है कि पूरे विश्व में अब धर्म मैटर नहीं करता है, अब इकॉनमी मैटर करता है। भारत अपनी विदेश नीति से मुस्लिम दुनिया और खासकर अरब दुनिया से नजदीकियां बढ़ा रहा है। इतनी नजदीकियां बढ़ा रहा है कि हम पीछे छूट गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+