'नशे में हैं और कॉन्फिडेंट भी', सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के TV डिबेट वीडियो पर मचा हंगामा, आखिर क्या हुआ विवाद
Priyanka Chaturvedi Video Viral: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के एक टीवी डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है और नेटिजन्स और राजनीतिक हलकों से इसपर कई प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं।
आजतक पर लाइव टीवी डिबेट की वायरल क्लिप में चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, भाजपा सांसद और वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत, सभी सोमवार शाम (22 जुलाई) को एक टीवी डिबेट में दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'रागिनी नायक को गाली देने वाला वीडियो फर्जी नहीं', ट्विटर ने कोर्ट में कहा ऐसा, अब रजत शर्मा ने भी किया पलटवार
वीडियो में 'लड़खड़ाती' दिखीं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
वायरल वीडियो में टीवी डिबेट के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी की आवाज लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में प्रियंका चतुर्वेदी की आवाज उनके बोलने के दौरान लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है। उन्हें बोलने में भी संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। वह भारत के संविधान का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर कटाक्ष करने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन वो क्या कहना चाहती हैं, वह वीडियो में सही तरीके से निकल कर सामने नहीं आया है।
इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और कई नेटिजन्स ने दावा किया है कि प्रियंका चतुर्वेदी या तो बहस के दौरान नशे में थीं या उन्हें बोलने में ही कोई दिक्कत हो रही है।
ये भी पढ़ें- गाली दी या नहीं? रजत शर्मा ने अब कांग्रेस नेता रागिनी नायक के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, 100cr का मांगा हर्जाना
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला बोले- कॉफिडेंट में नशे में दिखीं!
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चतुर्वेदी के टीवी डिबेट वायरल वीडियो पर कहा, ''किसी ने मुझे बताया कि उन्होंने टीवी डिबेट में किसी को नशे में देखा! मैंने कहा बिल्कुल नहीं! टीवी डिबेट में कोई भी नशे में नहीं आता...उसने कहा ''पीसी'' मे वह काफी कॉफिडेंट में नशे में दिखीं।''
प्रियंका चतुर्वेदी के वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर
एक यूजर ने लिखा, ''प्रियंका चतुर्वेदी का ये वीडियो क्यों वायरल हो रहा है? इसका कारण तो उद्धव ठाकरे ही बता सकते हैं। प्रियंका चतुर्वेदी का ये वीडियो वायरल करके लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं, चेहरे के भाव ध्यान से देखिए, सब समझ में आ जाएगा। आप लोग भी प्लीज देखिए।''
एक अन्य यूजर ने कहा, ''उद्धव ठाकरे की पार्टी की अनुभवी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को हुआ क्या है? क्या यह सामान्य व्यवहार है?'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''प्रियंका चतुर्वेदी जी की शायद तबीयत खराब है, उनको इस अवस्था में टीवी पर नहीं आना चाहिए। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं...। आपको क्या लगता है ऐसा प्रियंका जी ने क्या लिया है जिससे उनकी आवाज बहक रही है????''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आखिर प्रियंका चतुर्वेदी का ये वीडियो इतना क्यों वायरल है?'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी जी डिबेट के दौरान नॉर्मल नहीं लग रही हैं। इससे ज्यादा कुछ कहूंगा तो विवाद हो सकता है। तमाम लोग प्रियंका चतुर्वेदी के इस वीडियो पर तमाम तरह की बातें कर रहे हैं। मैं वो नहीं लिख सकता और ये #PriDrunka क्यों लिखा जा रहा है?''
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ''कल से वायरल हो रहे इस वीडियो पर कुछ नहीं लिखा था। पर लोगों ने बहुत कुछ लिखा है मुझे लगता है कि प्रियंका चतुर्वेदी को किसी ने नशे में कर दिया है ये बीजेपी की साजिश तो नहीं।''
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''NDA सरकार का आज बजट पास हुआ। आज इंडी अलायंस वालो का चेहरा देखिए, प्रियंका चतुर्वेदी के इस वीडियो को वायरल कर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं गौर से चेहरे का हाव भाव देखिए सब समझ आ जाएगा। आप लोग भी देखें जरा।''












Click it and Unblock the Notifications