World Day Against Child Labour: हर साल 12 जून को ही क्यों मनाया जाता है विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
World Day Against Child Labour:अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने साल 2002 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की स्थापना की थी और तब से हर साल इस दिन को मनाय जाता है।
World Day Against Child Labour: अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस हर साल 12 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बाल श्रम को रोकना है। संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि दुनिया से बाल श्रम को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है, अगर लोग और सरकारें मूल कारणों पर ध्यान केंद्रित करें और सामाजिक न्याय और बाल श्रम को एक दूसरे से जोड़ कर देखे तो।
हर साल विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर संयुक्त राष्ट्र अपनी ओर से एक थीम देता है। इस साल विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की थीम है 'Social Justice for All. End Child Labour!' यानी सभी के लिए सामाजिक न्याय मिले और बाल श्रम समाप्त करें'।

12 जून को ही क्यों मनाते हैं बाल श्रम निषेध दिवस?
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने साल 2002 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस की स्थापना की थी। तब से यह दिन मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने पहली बार 2002 में जिनेवा में अपने मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस को मनाया था और इसे 11 जून 2002 को लॉन्च किया गया था। इसके बाद से हर साल बाल श्रम निषेध दिवस का दिन 12 जून को मनाए जाने लगा है।
यह दिन बाल श्रम को हमेशा के लिए समाप्त करने के उद्देश्य से बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए व्यक्तियों, संगठनों और सरकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
इस साल हम बाल श्रम के खिलाफ 21वां विश्व दिवस मना रहे हैं। बाल श्रम निषेध दिवस को मनाए जाने के बाद लगभग दो दशकों में बाल श्रम को कम करने में लगातार प्रगति हुई है। हालांकि कोरोना महामारी ने इसको और भी बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के बाद लाखों बच्चों को बाल श्रम के लिए मजबूर किया गया है।
बाल श्रम बच्चों से उनकी मासूमियत, उनके अधिकारों और सामान्य बचपन को छीन लेता है। बचपन में उन्हें कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और अक्सर आघात का शिकार होना पड़ता है।
बाल मजदूरी को लेकर क्या कहते हैं आंकड़े?
-संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 160 मिलियन बच्चे बाल श्रम में शामिल हैं, जो हर 10 में से 1 बच्चा है।
-2000 से 2020 तक, बाल श्रम में 85.5 मिलियन की कमी आई, जो 16 प्रतिशत से गिरकर 9.6 प्रतिशत हो गया।
-दुनिया भर में केवल 26.4 प्रतिशत बच्चे ही सामाजिक सुरक्षा नकद लाभ (ocial protection cash benefits) ले पाते हैं।
-विश्व स्तर पर, सकल घरेलू उत्पाद का केवल 1.1 प्रतिशत बच्चों के लिए सामाजिक सुरक्षा पर और अफ्रीका में बच्चों के लिए सकल घरेलू उत्पाद का केवल 0.4 प्रतिशत खर्च किया जाता है।
2022 के अंत तक बाल श्रम में 8.9 मिलियन की बढ़ोतरी हुई होगी।












Click it and Unblock the Notifications