जानिए भारत के लिए क्यों ऐतिहासिक रहा योगदिवस?
नई दिल्ली। आज पूरा भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लगभग 191 देशों में आज इस दिवस को जोर-शोर से मनाया गया, जिसमे क्या बूढ़े और क्या जवान सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आईये जानते हैं क्यों है आज का दिन ऐतिहासिक..
- आज पूरे विश्व में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है जिसका श्रेय हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी को जाता है जिन्होंने ही यूएन में इस दिवस को योगदिवस घोषित करने का प्रस्ताव दिया था।
- आज केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के 191 देशों में योग दिवस मनाया गया है।
- आज देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहली बार सार्वजनिक मंच में आम लोगों संग योग किया। मोदी के साथ करीब 3500 लोगों ने योग किया।
- राजपथ पर इतने सारे लोगों ने एक साथ योग किया यह एक विश्वरिकार्ड है।
- आज पीएम मोदी के धुरविरोधी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी मोदी संग योग किया जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक पल था।
- आज का दिन सभी के लिए बेहद खास था क्योंकि आज समाज के हर वर्ग ने एक साथ योग किया। ना तो आज कोई मंत्री था और ना ही संतरी, ना ही कोई नेता था और ना ही अभिनेता, आज सारे भारतीयों ने इस ऐतिहासिक दिवस को साथ में सेलिब्रेट किया।













Click it and Unblock the Notifications