Pics: आम से खास तक हर कोई योगा के रंग में रंगा
नई दिल्ली। आज विश्व योगा दिवस है, आज दिल्ली के राजपथ पर जहां पीएम मोदी ने देश के 35000 लोगों के साथ योग किया वहीं दूसरी ओर देश के हर हिस्सें में लोगों ने योग शिविरों में जाकर योग किया जिसमें देश के गणमान्य मंत्री भी शामिल हैं।
जानिए भारत के लिए क्यों ऐतिहासिक रहा योगदिवस?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां हिमाचल प्रदेश में आयोजित योग शिविरों का हिस्सा बनें वहीं दूसरी ओर कोलकाता में कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजपथ पर योग किया।
शिमला में आडवाणी और स्मृति ईरानी के साथ करीब 1000 लोग शामिल हुए तो वहीं कोलकाता में भी लोगों की संख्या इतनी ही बतायी जा रही है। इन सबके बावजूद आज देश के करीब हर राज्यों में योग शिविर लगाये गये जहां लोगों ने भारी संख्या में योग किया।
आगे की खबर स्लाइडों में..
आर्मी के जवान
योगा करते आर्मी के जवान।
सेना के जवान
आर्मी के जवान योगा करते हुए।
कुली
कुली भाई योग करते हुए।
स्मृति ईरानी
योग करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर स्मृति ईरानी।
छात्राएं
नाव पर योग करती छात्राएं।
छात्राएं
ताइवानी छात्राएं योग करते हुए।