International Labour Day: श्रमिकों की ताकत और त्याग को सलाम, 1 मई को क्यों मनाया जाता है लेबर डे? जानें इतिहास
International Labour Day: हर साल 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day), जिसे मई दिवस भी कहा जाता है, पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के उन मेहनतकश लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का है, जिनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने समाजों और अर्थव्यवस्थाओं को आकार दिया है।
श्रमिक दिवस (International Labour Day) न केवल श्रमिकों की मेहनत का उत्सव है, बल्कि यह उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day) की शुरुआत 19वीं शताबदी के अंत में अमेरिकी श्रमिक आंदोलन से हुई थी।

1 मई को श्रमिकों द्वारा आठ घंटे की कामकाजी दिन के लिए एक हड़ताल की शुरुआत की गई थी, जो 1886 में शिकागो के हेमार्केट क्षेत्र में हिंसा में बदल गई। इस घटना में सात पुलिसकर्मी और चार नागरिकों की जान चली गई थी। इस घटना को याद करने के लिए 1 मई को श्रमिक दिवस (International Labour Day) के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले क्या है सोने का भाव? आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा 22 कैरेट गोल्ड
श्रमिक दिवस (International Labour Day) का महत्व
श्रमिक दिवस (International Labour Day) का उद्देश्य न केवल श्रमिकों की कड़ी मेहनत को पहचानना है, बल्कि यह उन्हें उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करना है ताकि वे शोषण से बच सकें। यह दिन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और श्रमिकों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है।
यह दिन श्रमिकों के योगदान को मान्यता देने के साथ-साथ, श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा में प्रगति और संघर्षों को भी उजागर करता है। श्रमिकों के अधिकारों के लिए चल रहे संघर्षों को रेखांकित करते हुए यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि श्रमिकों के लिए हमें निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।
श्रमिक दिवस का उत्सव
कई देशों में, श्रमिक दिवस (International Labour Day) एक राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस दिन के अवसर पर कई स्थानों पर रैलियां और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, ताकि श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया जा सके और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसके अलावा, पोस्टर और बैनर के जरिए श्रमिकों के अधिकारों पर प्रकाश डाला जाता है।
दुनिया के कई देशों में, जैसे कि दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे और चीन में 1 मई को सार्वजनिक अवकाश होता है। इस दिन, श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया जाता है और श्रमिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई जाती है।
1 मई को मनाया जाने वाला श्रमिक दिवस (International Labour Day) हर वर्ष हमें यह याद दिलाता है कि श्रमिकों के बिना समाज और अर्थव्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह दिन हमें उनके संघर्षों और योगदान को सम्मानित करने का मौका देता है, साथ ही उनकी मेहनत को और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
ये भी पढ़ें: 'कीमत दिल्ली से कश्मीर तक देनी पड़ेगी', पहलगाम हमले के बाद POK के 'नकली PM' का Video Viral, खुलेआम दे रहा धमकी












Click it and Unblock the Notifications