'कीमत दिल्ली से कश्मीर तक देनी पड़ेगी', पहलगाम हमले के बाद POK के 'नकली PM' का Video Viral, खुलेआम दे रहा धमकी

Chaudhry Anwarul Haq Viral Video: ''तुम बलूचिस्तान में खून से होली खेलोगे, तो कीमत दिल्ली से लेकर कश्मीर तक देनी पड़ेगी'', ये बयान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तथाकथित प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने कही है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकवादी हमले के बाद POK के 'नकली PM' चौधरी अनवारुल हक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से पहले का है। गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च के करने पर ये वीडियो कई यूट्यूब चैनल पर 09 अप्रैल को अपलोड की गई है। हालांकि अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। (पुराना वीडियो लेख के अंत में है)

वीडियो में चौधरी अनवारुल हक को कहते हुए सुना जा सकता है, ''मैं दो टूक कहना चाहता हूं कि इसकी कीमत खून से देनी पड़े तो...तुम बलूचिस्तान में पाकिस्तानियों के खून से होली खेलोगे, इसकी कीमत तुम्हे दिल्ली से लेकर कश्मीर तक अदा करनी पड़ेगी। जो कश्मीरी मुजाहिदीन हैं, वो पहले भी वहां रहे हैं, इंशा अल्लाह ताला अब पूरी कुवत और जुर्रत से अदा करेंगे। तुमसे जो भी होता है, वो कर लो।''

Chaudhry Anwarul Haq Viral Video

चौधरी अनवारुल हक के वीडियो को देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

वीडियो को शेयर करते हुए @AdityaRajKaul ने लिखा, ''पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के कठपुतली प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने सार्वजनिक रूप से भारत के कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के लिए समर्थन की घोषणा की है। यह वीडियो बहुत पुराना नहीं है, लेकिन अप्रासंगिक भी नहीं है। यह कश्मीर में आतंकवाद में पाकिस्तान सरकार की सीधी भूमिका को दिखाता है। पाकिस्तान सरकार की कठपुतली भारत को आतंक की धमकी दे रही है और कश्मीर में आतंकवादियों के लिए समर्थन व्यक्त कर रही है। कल्पना कीजिए!''

यूजर @erbmjha ने वीडियो शेयर कर कहा, ''पाकिस्तान ने आखिरकार पहलगाम हमले में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली है। कठपुतली पीओके पीएम चौधरी अनवारुल हक ने खुलेआम धमकी दी थी, "बलूचिस्तान में होली मनाओ, और हम दिल्ली से पीओके तक हमला करेंगे।" आतंकवादियों को "मुजाहिदीन" के रूप में समर्थन देना प्रतिरोध नहीं है - यह राज्य प्रायोजित आतंक है। ये ऐसे नहीं सुधरेंगे।''

एक्स यूजर @Kanhaiyaa ने लिखा, ''एक देहाती कहावत है, ना PAK का PM बक रहा है.. की दिल्ली से जम्मू तक खून से कीमत अदा करवाएगा..कश्मीरी मुजाहिदीन पहले भी अदा करते थे अब पूरे जुर्रत से अदा करेंगे...पूरे भारत को चैलेंज कर रहा कि तुमसे जो होता है कर लो!''

Take a Poll

देखें अन्य लोगों ने वीडियो शेयर कर क्या कहा?

ये रहा चौधरी अनवारुल हक का पूरा वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+