Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

समर्पित कांग्रेस नेता होते हुए RSS के कार्यक्रम में क्यों शामिल हुए थे प्रणब मुखर्जी? जानिए क्या है पूरी बात

देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के नेता रह चुके प्रणब मुखर्जी देश के राजनीति धुरंधर के साथ-साथ एक बड़े अर्थशास्त्री भी थे। सक्रिय राजनीति में रहते हुए इंदिरा युग देख चुके प्रणब को एक कट्टर कांग्रेसी के रूप में देखा जाता था। देश के 13वें राष्ट्रपति बनने के साथ उनके सक्रीय राजनीति पर विराम लगा था।

वो विचारों में जिसने स्पष्ट थे, विचारधारा से उतने ही स्वच्छंद थे। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब राष्ट्रपति पद से मुक्त होने के बाद इन्हें संघ की ओर से एक कार्यक्रम का आमंत्रण मिला।

Pranab Mukharjee

प्रणब मुखर्जी उस कार्यकर्म में शामिल भी हुए। कई दशकों तक कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता रहे प्रणब मुखर्जी जब संघ के कार्यक्रम में दिखे तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ।

उस कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी ने अपने जीवन का यादगार भाषण भी दिया था। उन्होंने भारत की खोज और राष्ट्रीयता को परिभाषित करते हुए अपनी बात रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने बाल गंगाधर तिलक के स्वराज, जवाहरलाल नेहरू की भारत की खोज और स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल के क्षेत्रीय बंटवारों के
प्रयासों के लिए किए गए आह्वान का जिक्र किया था।

यह भी देखें: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हाईकोर्ट का जज अचानक करने लगा तंत्र साधना, जानिए किस घटना ने बदल दी जिंदगी

देश के संविधान का बखान करते हुए उन्होंने कहा था, कि हमारा संविधान हमारे अंदर राष्ट्रवाद लेकर आता है। जिसमें हमारी साझा विविधता की सराहना होती है।

संघ के संस्थापकों में से एक रहे गोलवलकर की किताब से उन्होंने राष्ट्रवाद के पांच लेखों का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था, "भारत का राष्ट्रवाद एक भाषा, एक धर्म, एक दुश्मन नहीं है। यहां करीब 1 अरब 30 करोड़ लोग 122 से ज्यादा भाषाएं और 1,600 बोलियां बोलते हैं। यहां सात अलग-अलग धर्म हैं, तीन प्रमुख जातीय समूह- आर्य, मंगोलोइड्स और द्रविड़ियन मिलकर एक प्रणाली के तहत रहते हैं। जो भारतीय होने की एक पहचान बताता है।"

यह भी देखें: Dhaula Kuan: दिल्ली के 'धौला कुआं' की कहानी, जानिए क्या संबंध है इसका देश की आजादी से

प्रणब मुखर्जी के भाषण से यह पता चला कि वो संघ के विचारकों को भी देखते, समझते और पढ़ते रहे हैं। अपने भाषण के अंत में उन्होंने सभी को समझाया कि वे संघ के नागपुर मुख्यालय में क्यों आए थे।

उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में, राष्ट्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर लोगों का जुड़ना काफी जरुरी है, संवाद जरुरी है और सिर्फ बातचीत के जरिए ही हम जटिलता को हल करने की समझ विकसित कर सकते हैं।"

यह भी देखें: मनाली से अटल टनल के बीच लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम, घंटो फंसे रहे लोग, देखें वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+