मनाली से अटल टनल के बीच लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम, घंटो फंसे रहे लोग, देखें वीडियो
साल खत्म होने को है। लोग नए साल के स्वागत के लिए तैयार हैं। छुट्टियों का सीजन शुरू हो चुका है। लोग क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए ट्रिप पर निकल रहे हैं। इसी बीच भारत के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक, मनाली की ओर जाने वाले रास्ते में भारी जाम देखने को मिला।
आमतौर पर हर साल इस समय के दौरान इस क्षेत्र से ट्रैफिक जाम की खबरें आती हैं। जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए समान रूप से समस्याएं पैदा करती हैं। मनाली से अटल टनल तक वाहनों की लंबी कतार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में रोड पर गाड़ियों की भारी भीड़ दिख रही है, लेकिन लोगों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

दरअसल, कुल्लू और मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। जिससे बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। शनिवार को अटल टनल के पास के इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इससे मनाली से अटल टनल तक पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
यह भी देखें: पंजाब में कड़ाके की ठंड, भगवंत मान सरकार ने की स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा
हिमाचल प्रदेश का मनाली लोगों के पसंदीदा पर्यटन स्थल में से है। हर साल, खासकर सर्दियों के मौसम के दौरान बर्फबारी का आनंद लेने और अपनी लंबी छुट्टियां बिताने के लिए देश-विदेश भर से लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं।
Recommended Video
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में शनिवार को हल्की बर्फबारी का ताजा दौर देखा गया। यह तब हुआ जब मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से हिमालयी राज्य में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की थी। रोहतांग में अटल टनल और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ लाहौल और स्पीति के केलोंग में भी बर्फबारी देखी गई।
यह भी देखें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, बढ़ी ठिठुरन, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?












Click it and Unblock the Notifications