'क्यों पता करनी है जाति? बस 3 ही जाति हैं', कंगना का जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान, कांग्रेस बोली- ये तो सवर्ण है
Kangana Ranaut on caste census: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने भारत में जातिगत जनगणना का सार्वजनिक रूप से विरोध किया है। जातिगत जनगणना पर कंगना रनौत ने कहा, ''मेरा वही स्टैंड है, जो योगी जी (योगी आदित्यनाथ) ने कहा, साथ रहेंगे, नेक रहेंगे। बटेंगे तो कटेंगे। जातिगत जनगणना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।''
कंगना रनौत ने कहा, ''हमें तो पता ही नहीं, कौन से एक्टर की क्या जात है। कुछ पता नहीं होता। मेरे आसपास के लोगों के जात का कुछ पता नहीं होता। क्यों पता करना है भाई, क्या जात है...? पता ही क्यों करना है। आजतक पता नहीं किया, अब क्यों करना है। हमारे पास तीन जातियां हैं...गरीब, किसान और महिलाएं...ये तीन जात हैं आपके पास।''

ये भी पढे़ं- 'कंगना रनौत को रेप का अनुभव है', सिमरनजीत सिंह मान की एक्ट्रेस पर विवादित टिप्पणी
कंगना रनौत बोलीं- 'आप गरीबों का उद्धार करना चाहते हैं ना...'
कंगना रनौत ने आगे कहा,
''आप गरीबों का उद्धार करना चाहते हैं ना तो कीजिए। या फिर अमीरों का ही जाति के नाम पर बार-बार उद्धार करते रहेंगे। नहीं, हमें अब गरीबों का उद्धार करना है। गरीब, महिलाएं और किसान हैं, जो सबका पेट पाल रहे हैं। ये तीन जातियां हैं, इसके अलावा चौथी कोई जाति होनी नहीं चाहिए।''
कंगना ने आगे कहा, ''अगर आप मेरा मत पूछ रहे हैं तो नहीं होना चाहिए। हम सिर्फ दलितों पर शोषण के ही उदाहरण क्यों देखते हैं। हम रामनाथ कोविंद जो हमारे दलित राष्ट्रपति थे, हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण क्यों नहीं देखते हैं। मैं ये मानती हूं कि महिलाएं पिछड़ा हुआ वर्ग है...महिलाओं के प्रति जो हिंसा हो रही है...उसमें जाति तो नहीं देखी जाती है। क्या हम महिलाओं को जाति के आधार के पर ऊपर उठाएंगे, बाकी जो सवर्ण जाति की महिलाएं हैं, उनका क्या रेप होने दें? या उनको मार दें? नहीं ना।''
ये भी पढ़ें- 'बीजेपी अपने सांसद को कंट्रोल करें', किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से भड़के भगवंत मान
कांग्रेस नेता बोलीं- 'कंगना मैडम आप ठहरीं सवर्ण, अमीर, स्टार, सांसद'
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत खुद उच्च जाति से हैं और उनमें पिछड़े समुदायों के लोगों की स्थितियों की समझ का अभाव है।
कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, "आज फिर भाजपा सांसद कंगना ने कहा जातिगत जनगणना बिलकुल नहीं होनी चाहिए। करनी ही क्यों है? क्यों पता करनी हैं जाति? मेरे आस पास जाति जैसा कुछ है नहीं'' मैडम आप ठहरीं सवर्ण, अमीर, स्टार, सांसद। आप क्या जानें एक दलित पिछड़ा आदिवासी या गरीब जनरल कास्ट की हालत?''
सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत का पूरा वीडियो सुनने की गुजारिश करते हुए कहा, ''और अब तो मोदी जी चुप्पी तोड़िये, हमें नहीं तो अपने घटक दलों JDU और LJP चिराग पासवान को तो अपना स्टैंड बताइए।''
ये भी पढ़ें- 'कंगना रनौत पर NSA लगाकर डिब्रूगढ़ जेल भेजना चाहिए', कांग्रेस नेता राज वेरका ने क्यों की ऐसी मांग?












Click it and Unblock the Notifications