'मुझे 8 साल के लिए देश निकाला कर दिया गया था', कंगना रनौत का शॉकिंग खुलासा, बोंली- PM मोदी ने ही.....
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा की सांसद कंगना रनौत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने अपने करियर के संघर्ष और व्यक्तिगत चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
बॉलीवुड को लेकर कंगना का चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में न्यूज24 को दिए गए एक इंटरव्यू में, कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि एक समय पर उन्हें ऐसा महसूस हुआ था जैसे उन्हें 'देशनिकाला' दे दिया गया हो या अपने ही देश से निर्वासित कर दिया गया हो। ऐसा उन्हें इसलिए लगा था कि क्योंकि बॉलीवुड में आठ साल से ज्यादा समय तक उन्हें कोई काम नहीं मिला था।

'मेरी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी'
इस इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने अपने शुरुआती करियर और उसके बाद के संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। कंगना ने कहा था- जब मैंने साल 2004 में मुंबई में कदम रखा था और उसके तुरंत बाद 2005-2006 में 'गैंगस्टर' और 'वो लम्हे' जैसी फिल्मों में काम किया, तो मेरी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।
कंगना रनौत का करियर बर्बाद हो रहा था
कंगना रनौत ने कहा- मैंने एक गैंगस्टर, एक सिजोफ्रेनिक, एक ड्रग-एडिक्टेड सुपरमॉडल और भी बहुत सारे रोल निभाए हैं। इन तारीफों के बावजूद, मुझे काम मिलना बंद हो गया था। आपको बता दें कि कंगना रनौत का करियर बर्बादी की कगार पर आ गया था जिसके कारण उन्हें करीब एक दशक तक कोई खास अवसर नहीं मिल पाया था।
'मुझे 8 साल किसी ने कोई काम नहीं दिया'
कंगना रनौत ने आगे कहा- मैं सिर्फ एक या दो साल के संघर्ष की बात नहीं कर रही हूं। कल्पना कीजिए कि सालों तक अनिश्चितता को झेलना कितना मुश्किल होता है। ये अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण है। मुझे बार-बार कहा गया कि मेरी एक्टिंग बहुत अच्छी है, लेकिन विडंबना ये है कि ये बात बॉलीवुड में मेरे खिलाफ काम करती रही। ये आम धारणा थी कि मेरे जैसा कोई व्यक्ति इंडस्ट्री के ढांचे में फिट नहीं हो सकता है।
'मुझे अपने ही देश से निर्वासित कर दिया गया था'
कंगना रनौत ने इंटरव्यू में बताया- मैं काम ढूंढने में बिजी हो गई थी। मैं अमेरिका भी गई थी ताकि मुझे काम मिल सके। मुझे ऐसा लगा जैसे मुझे अपने ही देश से निर्वासित कर दिया गया हो। मैंने कैलाबास में एक घर खरीदा, एक एजेंट को काम पर रखा और यहां तक कि वहां एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन भी किया। उस समय मुझे ऐसा लग रहा था कि सिस्टम उन लोगों को छोड़ने के लिए मजबूर करता था जो बहुत अच्छे थे।
साल 2014 में फिल्म 'क्वीन' हुई थी रिलीज
कंगना रनौत का अमेरिका जाना उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय था। हालांकि साल 2014 में फिल्म 'क्वीन' की रिलीज के साथ बॉलीवुड में उनकी किस्मत बदल गई थी। एक नए प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित और एक नए कलाकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने उन्हें भारत में खुद को फिर से स्थापित करने का बड़ा मौका दिया था।
'पीएम मोदी के चलते देश में आजादी महसूस हुई'
कंगना रनौत ने कहा- ये एक ऐसा समय था जब दर्शक विदेशी प्रभावों के बजाय अपने लोगों के बारे में प्रामाणिक कहानियां देखना चाहते थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, मुझे अपने देश में स्वतंत्रता और शक्ति की नई भावना महसूस हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications