'बधाई हो' की एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने क्यों कहा- 'मैं झाड़ू-पोछा लगा लूंगी लेकिन भीख नहीं मागूंगी'
मुंबई, 13 जून। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपने एक्टिंग के जलवे बिखेरने वालीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में नीना गुप्ता ने अपने बेटी मसाबा गुप्ता को सिंगल मदर के रूप पर पालने को लेकर किए संघर्ष का लासा किया है। आपको बता दें कि मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता और पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के बेटी हैं। मसाबा के जन्म के बाद नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स एक दूसरे से अलग हो गए और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की सिंगल मदर के रूप में अपनी बेटी को पालना पड़ा।

क्रिकेटर से हुआ प्यार और बच्चा
80 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का कई लोगों के साथ नाम जुड़ा इसी बीच उनकी मुलाकात भारत दौरे पर आए पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से हुई। बताया जाता है कि उस वक्त चिचर्ड्स शादीशुदा थे लेकिन फिर भी उनकी और नीना की नजदीकियां बढ़ने लगीं। इस बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और कुछ सालों बाद नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगीं। हालांकि बाद में खबरें सच भी निकलीं।

मसाबा को सिंगल मदर के रूप में पाला
विवियन रिचर्ड्स से रिलेशनशिप में रहने के बाद नीना गुप्ता को एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने मसाबा गुप्ता रखा। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें स्वतंत्र रहना और जीवन में अपना रास्ता खुद बनाना सिखाया। इसलिए नीना को पता था जब तक उन्हें पैसे के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, तब तक वह अपनी मर्जी का काम कर सकती हैं। एक समय ऐसा भी था जब नीना के पास काम नहीं था और उन्होंने मदद के लिए सोशल मीडिया पर गुहार भी लगाई थी।

मां ने सिखाई ये बात
बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले पालने और बड़ा करने में नीना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नीना ने बताया कि वह कभी किसी से मदद नहीं लेना चाहती थीं, इसलिए बेटी को पालने के लिए वह कोई भी काम करने को तैयार थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी काम करने में शर्म नहीं आती क्योंकि उनकी मां ने हमेशा इंडिपेंडेंट बनकर रहने की सीख दी है। नीना ने बताया कि वह कितनी भी मजबूर होतीं लेकिन भीख नहीं मांगी।

'झाड़ू-पोछा लगा लूंगी लेकिन पैसे नहीं मागूंगी'
अभिनेत्री ने कहा, मसाबा को पालन के लिए अगर मुझे झाड़ू-पोछा लगाने या बर्तन साफ करने का काम भी मिलता तो मैं करती, लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाती। जब आप प्यार में होते हैं तो यह नहीं सोचते की आगे क्या होगा, मसाबा को पालने के लिए मैंने अपने पिता-भाई या दोस्तों से एक रुपए की भी मदद नहीं ली। आपको बता दें कि पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे लेकिन उनकी शादी नहीं हो सकी।

एक्टर्स की गंदी नीयत को लेकर किया बड़ा खुलासा
नीना के मुताबिक कुछ लोगों ने उनके करीब आने की कोशिश की, लेकिन वो उनका इरादा पहले से ही भांप गई थीं। उन्होंने 80 के दशक में नॉन कमर्शियल फिल्म से शुरुआत की थी, लेकिन अभी तक उनके साथ कोई गंदा काम नहीं हुआ। नीना गुप्ता ने ये माना कि कई पुरुष उनके करीब आने की कोशिश में थे, लेकिन उनके गंदे इरादों का एहसास हो गया। उनके मुताबिक कोई आपको तब तक राइड पर लेकर नहीं जा सकता, जब तक आप खुद ना जाना चाहें।
यह भी पढ़ें: नीना गुप्ता ने किया निजी जिंदगी से जुड़ा खुलासा, कहा.......बना लिया था पापा को ही ब्वॉयफ्रेंड












Click it and Unblock the Notifications