नीना गुप्ता ने किया निजी जिंदगी से जुड़ा खुलासा, कहा.......बना लिया था पापा को ही ब्वॉयफ्रेंड
मुंबई, मई 19: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने पास्ट से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े हर मुद्दे पर बेझिझक बात करती हैं। नीना गुप्ता की निजी जिंदगी शुरू से ही सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी खुद की शर्तों पर जीने का फैसला किया है। हालांकि उनकी लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन उन्होंने हर परेशानी का डटकर मुकाबला किया। अब नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्होंने जीवन में लंबे वक्त तक अकेलेपन को महसूस किया है।

'काफी वक्त तक अकेलेपन से जूझती रही'
दरअसल, नीना अपनी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म कैंपेन के दौरान एक इंटरव्यू में नीना ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई हिस्सों के बारे में खुलकर बात की। आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ अपने इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया कि उन्होंने एक लंबा समय बिना ब्वॉयफ्रेंड और हसबैंड के अकेले गुजारा है और काफी वक्त अकेलेपन से जूझती रही हैं। हालांकि अब उन्होंने यह भी कहा कि वह उस अकेलेपन को दूर करने में सक्षम थी, इसलिए अब वो अपने अतीत पर ध्यान नहीं देती हैं।

'मेरे पिता मेरे ब्वॉयफ्रेंड थे'
इंटरव्यू के दौरान नीना ने कहा 'मैंने अक्सर अकेलापन महसूस किया है, लेकिन भगवान ने मुझे वह शक्ति दी है, जो मैं हमेशा आगे बढ़ने में सक्षम हूं। मैं अतीत पर ध्यान नहीं देती। मेरा कई सालों से कोई ब्वॉयफ्रेंड या हसबैंड नहीं था। वास्तव में मेरे पिता मेरे ब्वॉयफ्रेंड थे। बता दें कि नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थीं, जिनसे उनकी बेटी मसाबा गुप्ता हैं। फिर उन्होंने साल 2008 में बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की है।

विवेक मेहरा से 2008 में की थी शादी
जानकारी के मुताबिक नीना गुप्ता काम के सिलसिल में मुंबई में रहती हैं और विवेक मेहरा दिल्ली में रहते हैं। हाल में उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन पहली बार वो एक शादीशुदा कपल की तरह पति विवेक के साथ 6 महीने मुक्तेश्वर वाले घर पर रही थीं। नीना ने कहा था कि दोनों ने पहली बार हमने इतना लंबा वक्त साथ में बिताया था। नीना और विवेक पहली बार लंदन से मुंबई की फ्लाइट में मिले थे, दो दशकों से अधिक समय से साथ हैं। उन्होंने 2008 में शादी कर ली थी।

'सरदार का ग्रैंडसन' में नीना गुप्ता
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्होंने 90 साल की बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications