PMC-Yes Bank के बाद किसकी बारी ? चिदंबरम का वित्त मंत्री से सवाल
नई दिल्ली- यस बैंक पर आरबीआई की पाबंदी की कार्रवाई के बाद पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीतारमण पर तंज कसते हुए सवाल पूछा है कि दो बैंकों की हालत तो देख ली अब अगला किसकी बारी है। दरअसल, चिदंबरम ने पीएमसी और यस बैंकों पर आए संकट का हवाला देकर यह सवाल किया है। उन्होंने वित्त मंत्रालय पर आरोप लगाया है कि वह वित्तीय संस्थाओं को नियंत्रित रखने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के दौरान इस बैंक ने आंख मूंदकर लोन दिए और इसी वजह से वह डूब गया।

चिदंबरम के निशाने पर सीतारमण
शुक्रवार को यस बैंक संकट को लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर जोरदार हमला बोला है। एक के बाद एक ट्वीट में उन्होंने वित्त मंत्रालय की ओर से वित्तीय संस्थाओं को काबू में रखने को लेकर सरकार पर नाकामी के आरोप लगाए हैं। बता दें कि आरबीआई ने गुरुवार को यस बैंक पर कई पाबंदियां लगाने के साथ ही प्रशांत कुमार को इसका प्रशासक नियुक्त किया है, जो एसबीआई के पूर्व चीफ फाइनेंस ऑफिसर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा है कि क्या वह इसकी पुष्टि करेगी कि क्या यस बैंक का लोन बुक जो 2014 के वित्त वर्ष में 55,000 करोड़ रुपये का था वह वित्त वर्ष 2019 में 2,41,000 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने सवाल किया कि, 'जब सभी बैंकों का कर्ज उस अवधि मे 10 फीसदी के दर से बढ़ा तो यस बैंक का लोन बुक 35 फीसदी कैसे बढ़ गया?'
Recommended Video
क्या कोई तीसरा बैंक भी कतार में है - चिदंबरम
चिदंबरम ने अपने एक ट्वीट में निर्मला सीतारमण से तंज भरे अंदाज में सवाल किया है, "भाजपा 6 साल से सत्ता में है, वित्तीय संस्थानों को नियंत्रित और विनियमित करने की उनकी क्षमता उजागर होती जा रही है। पहले पीएमसी बैंक, अब यस बैंक। क्या सरकार बिल्कुल भी चिंतित है? क्या वो अपनी जिम्मेदारी से बच सकता है? क्या लाइन में कोई तीसरा बैंक है? " उन्होंने यस बैंक संकट पर यूपीए सरकार को दोष देने वाले सीतारमण के बयान पर कहा कि, 'मैं जानता हूं कि वित्त मंत्री ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाए हैं। अज्ञानता में रहने वाली सरकार के लिए यह सामान्य सी बात है। क्या वित्त मंत्री को वह नंबर पता है जो मैंने ट्वीट किया है? अगर उन्हें पता है तो बताएं कि पांच साल में लोन बुक में इतना उछाल कैसे आया?'

यस बैंक संकट क्या है ?
बता दें कि गुरुवार को आरबीआई ने यस बैंक पर कई सारी पाबंदियां लगा दीं और तय कर दिया कि इसके ग्राहक महीने में 50,000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे। हालांकि, शादी, बीमारी और शिक्षा जैसी आवश्कताओं के लिए इसमें छूट मिलेगी। इस दौरान यस बैंक अपने 20,000 कर्मचारियों को वेतन और किराया दे सकेगा। हालांकि, यस बैंक कोई नया लोन नहीं दे सकता या लोन को रिन्यू नहीं कर सकता या एडवांस भी नहीं दे सकता, न ही कोई निवेश कर सकता है, न ही किसी देनदारी को मंजूर कर सकता। इस बीच रिजर्व बैंक ने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और उनके हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications