कांग्रेस में सीएम को लेकर माथापच्ची शुरू, राजस्थान-छत्तीसगढ़ और एमपी में विधायक दल की बैठक आज

देश के तीन बड़े राज्य, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कराने वाली कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। तीनों राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री किसे बनाएं, इसपर माथापच्ची शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। देश के तीन बड़े राज्य, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कराने वाली कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। तीनों राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री किसे बनाएं, इसपर माथापच्ची शुरू हो गई है। कांग्रेस ने तीनों राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षक को भेजा है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में सीएम पद का नाम तय किया जा सकता है, लेकिन इसकी घोषणा अभी नहीं की जाएगी।

Congress

तीनों राज्य में मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस आज विधायक दल की बैठक करेगी। इसके लिए कांग्रेस ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेताओं के चुनाव की निगरानी के लिए लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बतौर पर्यवेक्षक भेजा गया है। वहीं एके एंटनी को मध्य प्रदेश और केसी वेणुगोपाल को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। विधायक दल की बैठक के बाद राजस्थान में कांग्रेस नेता शाम 7 बजे राज्यपाल कल्याण सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें: Election Results 2018: मिजोरम विधानसभा में कोई महिला विधायक नहीं, अब तक रही हैं केवल चार

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सीएम पद पर पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा था, लेकिन इस बार कांग्रेस वहां सबसे बड़ी पार्टी बनने में सफल रही। वहीं राजस्थान में कांग्रेस 5 साल बाद फिर सत्ता में वापसी कर रही है।

राजस्थान की 199 सीटों पर कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत से केवल एक सीट दूर कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए जल्द दावा करेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 230 सीटों में से कांग्रेस ने 114, भाजपा ने 109, 4 निर्दलीय के अलावा बसपा ने 2 और सपा ने 1 सीटें जीती हैं। मध्य प्रदेश में बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए।

ये भी पढ़ें: Election Results 2018: अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज, बोले- मोदी राज की उल्टी गिनती शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+