Election Results 2018: अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज, बोले- मोदी राज की उल्टी गिनती शुरू

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब तकरीबन साफ हो गई है। परिणाम पर नजर डालें तो पांच में से तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कांग्रेस को मिजोरम और तेलंगाना में हार का सामना करना पड़ा है, लंबे वक्त से हार की मार सह रही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के लिए ये जीत काफी मायने रखती है, फिलहाल बीजेपी की हार का जश्न वो लोग भी मना रहे हैं जो कि भाजपा पर हमेशा काम ना करने देने का आरोप लगाते रहते हैं।

केजरीवाल ने कसा तंज, बोले- मोदी राज की उल्टी गिनती शुरू

जी हां, आपने सही समझा, यहां बात हो रही है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की, जिन्होंने ट्वीट करके पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि 'पीएम मोदी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।'

ममता बनर्जी ने ली थी चुटकी

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

राहुल गांधी ने खुद को किया साबित

मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के एक साल पूरा करने पर इससे बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़त बनाते हुए मध्य प्रदेश में भी भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। वहीं, तेलंगाना में भी कांग्रेस ने अपनी स्थिति में सुधार किया है।

आज के ठीक एक साल पहले 11 दिसंबर को ही नाम वापस लेने का वक्त खत्म होने के बाद राहुल गांधी को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पिछले एक साल में राहुल गांधी ने संगठन में कई बदलाव किए। पार्टी के अंदर और बाहर इन निर्णयों को लेकर कई सवाल भी उठे, पर इस एक साल में राहुल गांधी खुद को साबित करने में सफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+