Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assembly Election Results 2018: मिजोरम विधानसभा में कोई महिला विधायक नहीं, अब तक रही हैं केवल चार

पिछले 10 सालों से मिजोरम की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने इस विधानसभा चुनावों में मात दे दी है। 10 साल बाद एमएनएफ एक बार फिर सत्ता में लौटने के लिए तैयार है, लेकिन एक चीज है जो इस बार भी वैसी ही रहेगी वो है विधानसभा में किसी महिला विधायक का न होना।

नई दिल्ली। पिछले 10 सालों से मिजोरम की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने इस विधानसभा चुनावों में मात दे दी है। 10 साल बाद एमएनएफ एक बार फिर सत्ता में लौटने के लिए तैयार है, लेकिन एक चीज है जो इस बार भी वैसी ही रहेगी वो है विधानसभा में किसी महिला विधायक का न होना। इस बार विधानसभा चुनावों में कुल 16 महिलाएं खड़ी हुई थीं, लेकिन उनमें से कोई भी जीत नहीं पाई। प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें लाने वाली एमएनएफ ने किसी भी महिला को टिकट नहीं दिया था।

Mizoram

मिजोरम में एक बार फिर कोई महिला विधायक नहीं बन पाई है। 2013 विधानसभा चुनावों में भी कोई महिला विधायक नहीं बन पाई थी। हालांकि 2014 बाईपोल में कांग्रेस ने Hrangturzo सीट से Vanlalawmpuii Chwangthu को टिकट दिया था और उन्होंने जीत भी दर्ज की थी। कांग्रेस सरकार ने उन्हें मंत्री बनाया था। प्रदेश में 27 साल बाद विधायक और मंत्री बनने वालीं वो पहले महिला थीं। इससे पहले 1987 में Lalhlimpuii Hmar मंत्री बनी थीं। मिजोरम विधानसभा की बात करें तो इसमें अब तक केवल चार महिला विधायक रही हैं।

ये भी पढ़ें: Mizoram Assembly Election Results 2018: मिजोरम में सबसे बड़े अंतर से जीते ये पांच उम्मीदवार

पहली महिला विधायक 1978 में Thanmawii थीं। इसके बाद 1984 में K. Thansiami दूसरी महिला विधायक बनीं। 1987 में Lalhlimpuii Hmar तीसरी और 2014 में Lalhlimpuii Hmar चौथी महिला विधायक थीं। पिछले महीने 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में कुल 16 महिलाओं को टिकट दिया गया, लेकिन एक भी नहीं जीत पाई। सबसे ज्यादा, 6 महिलाओं को टिकट भाजपा और जोरम पार्टी ने दिया था। कांग्रेस और जोरम पीपल्स मूवमेंट ने 2-2 महिलाओं को टिकट दिया था।

वहीं जीतने वाली एमएनएफ ने एक भी महिला उम्मीदवार खड़ी नहीं की थी। महिलाओं को टिकट न देने पर एमएनएफ पार्टी अध्यक्ष जोरामथांगा ने कहा था कि किसी महिला को टिकट ना देने से पार्टी जीतने के लिए पर्याप्त मजबूत है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: पांचों राज्यों की मतगणना के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+