कश्मीर की बेटी शैफाली राजदान को बाइडेन ने यूरोप में दी अहम जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं ये ?

श्रीनगर। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शैफाली राजदान नाम की महिला को एक अहम जिम्‍मेदारी के लिए नॉमिनेट किया है। शैफाली राजदान मूलत: भारत के जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य से हैं, जो अमरिका में राजनयिक बनीं। उनकी उम्र 50 साल है। अमेरिका में वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में रहीं। अब उन्‍हें नीदरलैंड भेजा जाएगा।

कश्मीर की बेटी शैफाली राजदान

कश्मीर की बेटी शैफाली राजदान

अमेरिकी सरकार के व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चाहते थे कि शैफाली राजदान यूरोपीय देश नीदरलैंड में अमेरिकी राजदूत के रूप में काम करें। इसलिए उन्‍होंने भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शेफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड में अपना दूत नामित करने की घोषणा की है। उनके अलावा कई अन्य प्रशासनिक और राजनयिक पदों के लिए भी नेताओं के नाम की शुक्रवार को घोषणा की गई।

दो बच्चों की मां हैं

दो बच्चों की मां हैं

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि शैफाली राजदान, जो कि दो बच्चों की मां हैं, जिनका उपनेम दुग्गल है..वह एक अनुभवी राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, तथा महिला अधिकारों की अधिवक्ता और मानवाधिकार प्रचारक रही हैं। वह संयुक्त राज्य अमेरिका होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय परिषद के लिए पूर्व राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त की गई थीं, और तब से एक पश्चिमी क्षेत्रीय सलाहकार के रूप में काम करना जारी रखे हैं।

अमेरिका में ही किया था एमए

अमेरिका में ही किया था एमए

व्हाइट हाउस ने कहा, ''दुग्गल ह्यूमन राइट्स वॉच के सैन फ्रांसिस्को समिति की सदस्य हैं, वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड कैरेक्टर काउंसिल के सदस्य हैं, और एमिली की सूची के लिए राष्ट्रीय निदेशक मंडल में कार्यरत हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन में एमए किया। मियामी विश्वविद्यालय में भी उन्होंने मास कम्युनिकेशन का अध्ययन किया।''

पावरफुल लेडी के रूप में पहचान

पावरफुल लेडी के रूप में पहचान

उन्‍हें कई नागरिक पुरस्कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है, जिसमें यूएस होलोकॉस्ट मेमोरियल म्यूजियम द्वारा वेस्टर्न रीजनल लीडरशिप अवार्ड, कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली द्वारा कम्युनिटी हीरो के रूप में और नेशनल डायवर्सिटी काउंसिल द्वारा कैलिफोर्निया की सबसे पावरफुल महिला के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

बाइडेन को इसलिए भी रास आईं

बाइडेन को इसलिए भी रास आईं

व्हाइट हाउस ने कहा कि, उन्होंने बाइडेन के लिए महिलाओं की राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

बराक ओबामा ने भी दी तरजीह

बराक ओबामा ने भी दी तरजीह

वह बराक ओबामा के 2008 के राष्ट्रपति कार्यकाल में सक्रिय थीं और हिलेरी क्लिंटन वाले अभियान से भी जुड़े थीं, जहाँ वह उत्तरी कैलिफोर्निया संचालन समिति और महिलाओं के लिए गठित समिति की सदस्य थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+