कौन हैं सत्यपाल मलिक के बेटे देव कबीर, की है कहां से पढ़ाई? मशहूर बियर ब्रांड 'बीरा' से है खास कनेक्शन
Satyapal Malik Son Dev Kabir: देश की राजनीति में बेबाक अंदाज और स्पष्ट बयानों के लिए जाने जाने वाले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त 2025 को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीते कुछ समय से वो ICU में भर्ती थे।
उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत के साथ-साथ उन्हें करीब से जानने वाले लोग भी गमगीन हैं। मलिक अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ निजी किस्सों के लिए भी चर्चा में रहते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल के दौरान कई राज्य के राज्यपाल की भूमिका निभाई। उनके निधन के बाद उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ निजी जीवन भी चर्चा में है। आइए जानते हैं सत्यपाल मालिक के बेटे के बारे में जो 'बीरा' बियर ब्रांड को लेकर कुछ वक्त पहले चर्चा में थे...

क्या करते हैं सत्यपाल मैल्क के बेटे देव कबीर?
सत्यपाल मलिक के बेटे देव कबीर का नाम पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। देव कबीर पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं और उन्होंने मशहूर बियर ब्रांड 'बिरा' (Bira) का लोगो डिजाइन किया था। मलिक ने खुद एक कार्यक्रम में बताया था कि उनके बेटे ने अपने काम से इतनी कमाई की, जो उनके गवर्नर पद के वेतन से भी कहीं ज्यादा थी। देव कबीर ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) से डिप्लोमा हासिल किया है। वो तमाम बड़ी कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी पत्नी भी IIT से ग्रेजुएट हैं। देव ने वसंत वैली स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई पूरी की है।
ये भी पढ़ें: Satyapal Malik Demise: किसान आंदोलन से लेकर पुलवामा तक बीजेपी पर सत्यपाल मलिक के 5 बयान जिसने मचाया हंगामा
कौन-कौन है सत्यपाल मालिक के परिवार में?
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का परिवार भी अपनी अलग पहचान रखता है। उनकी पत्नी इकबाल मलिक पेशे से शिक्षक होने के साथ-साथ जानी-मानी पर्यावरणविद् भी हैं। वहीं उनके बेटे देव कबीर मशहूर ग्राफिक डिजाइनर हैं। उनकी बहू भी आईआईटी से ग्रेजुएट हैं, जो परिवार की शैक्षणिक उपलब्धियों को और खास बनाती हैं।
परिवार से बयान सामने नहीं आया
सत्यपाल मलिक के निधन के बाद अब तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, राजनीतिक जगत और उनके समर्थकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
लंबे राजनीतिक करियर के लिए याद किए जाएंगे मलिक
सत्यपाल मलिक ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई अहम पदों पर काम किया। वे जम्मू-कश्मीर, गोवा, मेघालय और बिहार के राज्यपाल रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में गहरा शोक है।
ये भी पढ़ें: Satyapal Malik Passed Away: नहीं रहे जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल सिंह मलिक, जानें निधन की अहम वजह?












Click it and Unblock the Notifications