Satya Pal Malik Passed Away: नहीं रहे जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल सिंह मलिक, जानें निधन की अहम वजह?
Satya Pal Malik Passed Away: पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक का मंगलवार (5 अगस्त) को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। इसकी पुष्टि निजी सचिव केएस राणा ने की। बताया जा रहा है कि मलिक का स्वास्थ्य लंबे वक्त से अस्थिर चल रहा था। बीती 11 मई से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर के मुताबिक, मलिक की किडनी फेल्योर और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की परेशानी से जूझ रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलिक ने आज दोपहर 1:10 बजे अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता रहे, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के 14वें राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के लिए जाना गया।

कब से कब तक रहे अंतिम राज्यपाल?
मलिक ने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था और राज्य का विशेष दर्जा रद्द कर दिया गया था। आज इस फैसले की छठी वर्षगांठ है। बाद में उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया और तत्पश्चात उन्होंने अक्टूबर 2022 तक मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इससे पहले, 2017 में, उन्होंने कुछ समय के लिए बिहार के राज्यपाल का पद संभाला था।
मलिक का राजनीतिक जीवन 1970 के दशक में एक समाजवादी चेहरे के रूप में शुरू हुआ। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों का रुख किया, जिनमें चरण सिंह की भारतीय क्रांति दल, कांग्रेस और वीपी सिंह के नेतृत्व वाली जनता दल शामिल हैं, और अंततः 2004 में भाजपा में शामिल हो गए।
कांग्रेस से क्यों हो गया था मोह भंग?
वे 1974 में भारतीय क्रांति दल के टिकट पर बागपत से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने। बाद में वे लोकदल के महासचिव रहे और 1980 और 1989 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य बने। उच्च सदन में उनका दूसरा कार्यकाल कांग्रेस सांसद के रूप में था।
1987 में बोफोर्स घोटाले से क्षुब्ध होकर उन्होंने राज्यसभा और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बाद में अपनी स्वयं की राजनीतिक पार्टी, जन मोर्चा की स्थापना की, जिसका 1988 में जनता दल में विलय हो गया।
ये भी पढ़ें- Satyapal Malik Demise: नहीं रहे सत्यपाल मलिक, एक नजर में देखें कैसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर












Click it and Unblock the Notifications