Satyapal Malik Demise: किसान आंदोलन से लेकर पुलवामा तक बीजेपी पर सत्यपाल मलिक के 5 बयान जिसने मचाया हंगामा
Satyapal Malik Profile: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। मोदी सरकार में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले मलिक एक वक्त में पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी लोगों में शुमार थे। बीजेपी से मतभेदों के बाद आखिरी वक्त में वह अकेले पड़ गए थे, लेकिन एक वक्त में उनका काफी राजनीतिक रसूख भी था। अपने राजनीतिक जीवन में कई पार्टियों को बदलने के लिए चर्चित रहे मलिक विवादित बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते थे।
उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर भी विवादित बयान दिया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। मलिक खुद वेस्ट यूपी से आते थे और किसान आंदोलन में बड़ी संख्या में पश्चिमी यूपी के किसान शामिल हुए थे। उनके बयान की उस वक्त काफी आलोचना हुई थी।

किसान आंदोलन को लेकर दिया था विवादित बयान
जिस वक्त किसान आंदोलन जोर-शोर से चल रहा था, तब सत्यपाल मलिक 2022 में मेघालय के गवर्नर थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दिल्ली की सीमाओं पर 700 किसान मर गए...कुत्ता भी मरता है तो दर्द होता है, लेकिन किसानों के लिए संवेदना की एक चिट्ठी दिल्ली से नहीं आई। मोदी सरकार किसान आंदोलन को लेकर उस वक्त सख्त रवैया अपनाए हुए थी। उनके इस बयान को विरोधियों ने संवेदनाहीन कहा था।
यह भी पढ़ें: Satyapal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व गर्वनर का निधन, जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
पुलवामा हमले को लेकर BJP पर लगाए थे आरोप
उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार की अनदेखी की वजह से यह हमला हुआ। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी ने पुलवामा का चुनावों में फायदा उठाया था।
बीजेपी पर लगाया था रिश्वत ऑफर करने का आरोप
सत्यपाल मलिक ने 17 अक्टूबर 2021 को राजस्थान के झुंझुनू में एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहते रिश्वत ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा था कि उनके पास करोड़ों के ऑफर के साथ दो फाइल आई थीं। एक बड़े उद्योगपति और दूसरी महबूबा मुफ्ती और भाजपा की गठबंधन सरकार में मंत्री रहे एक शख्स की फाइल थी। मैंने उसे स्वीकार नहीं किया और दोनों डील रद्द कर दी।
यह भी पढ़ें: Satyapal Malik Passed Away: नहीं रहे जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल सिंह मलिक, जानें निधन की अहम वजह?
पीएम मोदी पर भी लगाया था आरोप
सत्यपाल मलिक ने द वायर को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने पुलवामा हमले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीएम मोदी से बात की थी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि यह सरकार की चूक है, तो पीएम ने मुझे कहा, 'आप इस पर चुप रहिए।'












Click it and Unblock the Notifications