Sameer Wankhede कौन हैं, जिन्होंने शाहरुख और गौरी खान के खिलाफ दायर किया दिल्ली HC में केस? क्या हैं आरोप?
Sameer Wankhede Shah Rukh Khan Case: बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इस बार मामला उनके बेटे आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से जुड़ा है।
भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी और पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में शाहरुख (Shah Rukh Khan)और गौरी के खिलाफ याचिका दायर की है। आखिर कौन हैं समीर वानखेड़े, और इस हाई-प्रोफाइल केस में क्या है पूरा माजरा? क्या हैं आरोप? आइए, जानते हैं शाहरुख के सितारे फिर गर्दिश में कैसे जा रहे..

Who Is Sameer Wankhede: कौन हैं समीर वानखेड़े?
समीर वानखेड़े 2008 बैच के IRS अधिकारी हैं, जो 2021 में मुंबई NCB के जोनल डायरेक्टर के तौर पर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था, जिसने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। वानखेड़े इससे पहले डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) में जॉइंट डायरेक्टर रह चुके हैं और मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर के रूप में कई बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश कर चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल की जांच में भी उनकी अहम भूमिका थी। हालांकि, उनकी सख्त कार्यशैली और सेलिब्रिटी केसों ने उन्हें विवादों का केंद्र भी बनाया।
Delhi High Court Case: क्या है विवाद?
समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की है। यह सीरीज आर्यन खान (Aryan Khan Controversy) की डायरेक्टोरियल डेब्यू है, जिसे गौरी खान (Gauri Khan) ने प्रोड्यूस किया और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। वानखेड़े का आरोप है कि सीरीज के पहले एपिसोड में एक किरदार उनके व्यक्तित्व और पेशेवर छवि का मजाक उड़ाता है।
इस सीन में एक सफेद शर्ट और डार्क पैंट पहने अधिकारी को बॉलीवुड पार्टी में रेड मारते दिखाया गया है, जो 'ड्रग्स के खिलाफ जंग' का नारा लगाता है और 'सत्यमेव जयते' कहकर ड्रामेबाजी करता है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस किरदार को वानखेड़े से जोड़ा, क्योंकि यह उनकी शैली और 2021 के क्रूज ड्रग्स केस से मिलता-जुलता है।
वानखेड़े ने याचिका में कहा कि यह सीन उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है और उनके खिलाफ बदले की भावना से बनाया गया है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि इस सीन को हटाया जाए और सीरीज पर रोक लगाई जाए। दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है और जल्द ही इसकी सुनवाई होगी।

Shah Rukh Khan Gauri Khan Alleges: शाहरुख और गौरी पर आरोप क्या है?
वानखेड़े ने शाहरुख और गौरी खान (Shah Rukh Khan Wife Gauri Khan)पर सीधे तौर पर सीरीज के जरिए उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। चूंकि गौरी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की प्रोड्यूसर हैं और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज इसका बैनर है, इसलिए वानखेड़े ने दोनों को निशाने पर लिया। हालांकि, शाहरुख और गौरी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि सीरीज का यह सीन पूरी तरह काल्पनिक है और इसका वानखेड़े से कोई सीधा कनेक्शन नहीं।

2021 का क्रूज ड्रग्स केस: वानखेड़े और खान परिवार का पुराना विवाद
यह पहली बार नहीं है, जब वानखेड़े और खान परिवार आमने-सामने हैं। अक्टूबर 2021 में वानखेड़े ने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान को ड्रग्स केस में हिरासत में लिया था। आर्यन पर ड्रग्स रखने और इस्तेमाल का आरोप था, लेकिन 2022 में NCB ने सबूतों की कमी के चलते उन्हें क्लीन चिट दे दी। इस केस ने वानखेड़े को रातोंरात चर्चा में ला दिया, लेकिन उन पर भी गंभीर आरोप लगे।
CBI ने मई 2023 में वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। दावा था कि वानखेड़े ने आर्यन को छोड़ने के बदले शाहरुख से रिश्वत मांगी थी, जिसमें 50 लाख रुपये की टोकन मनी दी गई थी। वानखेड़े ने इन आरोपों को खारिज किया और बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर CBI की FIR रद्द करने की मांग की। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है।
शाहरुख और वानखेड़े के बीच व्हाट्सएप चैट्स भी लीक हुई थीं, जिसमें शाहरुख ने कथित तौर पर वानखेड़े से आर्यन का ख्याल रखने की गुहार लगाई थी। वानखेड़े ने इन चैट्स को कोर्ट में पेश करते हुए कहा कि शाहरुख ने उनसे 'पिता की तरह' बात की थी।
Gauri Khan Lucknow Cheating Case: लखनऊ में गौरी खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस?
गौरी खान (Gauri Khan), जो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की प्रोड्यूसर हैं, इस केस में सह-आरोपी बनाई गई हैं। वानखेड़े का दावा है कि गौरी ने सीरीज के कंटेंट को मंजूरी दी, जिसमें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला सीन शामिल है। गौरी पहले भी कानूनी विवादों में फंस चुकी हैं। 2023 में लखनऊ (Lucknow) में उनके खिलाफ तुलस्यानी ग्रुप के फ्लैट घोटाले में 86 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था, क्योंकि वह इस प्रोजेक्ट की ब्रांड एंबेसडर थीं। हालांकि, गौरी ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था।
What Is The Bads Of Bollywood: क्या है द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का कॉन्सेप्ट?
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक डार्क कॉमेडी सीरीज है, जो बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे की स्याह सच्चाइयों को उजागर करती है। इसमें नेपोटिज्म, माफिया, ड्रग्स और इनसाइडर-आउटसाइडर डिबेट को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। सीरीज में रणवीर सिंह, सलमान खान, रणबीर कपूर जैसे सितारों के कैमियो हैं, लेकिन वानखेड़े वाला सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है।
कानूनी जंग का भविष्य क्या? क्या बंद हो जाएगा आर्यन का शो?
दिल्ली हाईकोर्ट अब इस बात की जांच करेगा कि क्या द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का सीन वास्तव में वानखेड़े की छवि को नुकसान पहुंचाता है या यह सिर्फ एक काल्पनिक किरदार है। अगर कोर्ट वानखेड़े के पक्ष में फैसला देता है, तो सीरीज के कुछ हिस्सों पर रोक लग सकती है। दूसरी ओर, शाहरुख और गौरी की लीगल टीम इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बता सकती है।
ये भी पढ़ें- 71st National Film Awards: जीवन के पहले नेशनल अवॉर्ड में शाहरुख खान करा बैठे भारी नुकसान
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications