71st National Film Awards: जीवन के पहले नेशनल अवॉर्ड में शाहरुख खान करा बैठे भारी नुकसान
71st National Film Awards Update: 23 सितंबर को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 71वां नेशनल अवॉर्ड का आयोजन हुआ। जिसमें शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। सम्मान में शाहरुख खान को रजत कमल और एक सर्टिफिकेट के साथ कैश प्राइज दिया गया।
कैश प्राइज 2 लाख रुपये का होता है। लेकिन पहले ही नेशनल अवॉर्ड में शाहरुख खान अपना भारी नुकसान करा बैठे हैं। उनके कैश प्राइज की रकम आधी कर दी गई। पर क्यों? हम आपको बताते हैं इस खबर का तियां पाचां।

शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर कैटेगरी का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड के विजेता को रजत कमल और 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। लेकिन नेशनल अवॉर्ड की कमेटी का नियम है। अगर एक ही कैटेगरी के अवॉर्ड को दो लोग जीतते हैं तो उन दोनों के बीच ये कैश प्राइज बंट जाता है। ऐसा शाहरुख खान के केस में भी हुआ है। दरअसल, शाहरुख को ये अवॉर्ड विक्रांत मैसी के साथ मिला है। विक्रांत को '12th फेल' के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। ऐसे में दोनों को मेडल और सर्टिफिकेट तो अलग-अलग मिले। लेकिन पैसा दोनों में आधा-आधा बंट गया।
हालांकि ये सिर्फ इसी कैटेगरी में ऐसा नहीं है। 71वां नेशनल अवॉर्ड में कई कैटेगरीज हैं, जिन्हें शेयर किया गया। इसमें बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल, बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और कुछ दूसरी कैटेगरीज में भी हुआ।
खैर, शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। अब दूसरे शेड्यूल के लिए वो पोलैंड में शूट कर रहे हैं। लेकिन नेशनल अवॉर्ड के लिए वो स्पेशली दिल्ली आए हैं। 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications