'अगर कोई सुंदर लड़की है तो...', कौन हैं विधायक देवेंद्र भुयार, जिन्होंने महिलाओं पर दिया परेशान करने वाला बयान
Devendra Mahadevrao Bhuyar: महाराष्ट्र के विधायक देवेंद्र भुयार का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वरुड-मोर्शी से निर्दलीय विधायक और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के समर्थक देवेंद्र भुयार का महिलाओं के प्रति दिया ये बयान परेशान करने वाला है। उनके बयान की कई लोगों ने आलोचना की है।
देवेंद्र भुयार 01 अक्टूबर को अमरावती में वरुड तहसील में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्हें किसानों की समस्याओं के बारे में बात करना था। लेकिन किसानों की परेशानी पर बात करते-करते वो महिलाओं पर विवादित बयान दे बैठे। उन्होंने कहा कि कोई भी सुंदर महिला किसानों से शादी नहीं करती है। आइए जानें उनका पूरा बयान और कौन हैं ये विधायक देवेंद्र भुयार?

ये भी पढ़ें- महात्मा गांधी को लेकर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत? मचा तगड़ा बवाल, बौखलाए लोग और फिर जो हुआ
'अगर कोई लड़की सुंदर है तो वह आपके और मेरे जैसे...
देवेंद्र भुयार ने कहा,
''अगर कोई लड़की सुंदर है तो वो आपके और मेरे जैसे किसान को पसंद नहीं करेगी और नाहि शादी करेगी। वह नौकरी करने वाले व्यक्ति को ही चुनेगी। जो लड़कियां दूसरे नंबर पर हैं, यानी जो कुछ हद तक कम सुंदर दिखती हैं, वे किराने की दुकान या पान की दुकान चलाने वाले को शादी के लिए पसंद करती हैं। वहीं तीसरे नंबर पर आने वाली लड़की किसान के बेटे से शादी करती हैं। सबसे निचले स्तर की लड़कियां किसान के परिवार के बेटे से शादी करती हैं।''
विधायक देवेंद्र भुयार यहीं नहीं रहें, उन्होंने आगे कहा कि निचले पायदान पर आने वाली लड़कियां किसान परिवारों से शादी करती हैं। ऐसी शादी से होने वाले बच्चों की शक्ल-सूरत में भी कमी होती है।
देवेंद्र भुयार के इस बयान पर कांग्रेस भड़क उठी है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार में बैठे लोगों को अपने विधायको को काबू में रखना चाहिए। कांग्रेस ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील कहा है। वहीं कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने देवेंद्र भुयार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें- CG: राधिका खेड़ा और सुशील आनंद शुक्ला विवाद पर बोली बीजेपी, महिलाओ को कुचलना कांग्रेस का चरित्र है
who is Devendra Mahadevrao Bhuyar: कौन हैं देवेंद्र महादेवराव भुयार
देवेंद्र महादेवराव भुयार वर्तमान में वरुड-मोर्शी (Morshi-warud) से विधायक हैं। 30 वर्षीय विधायक देवेंद्र भुयार उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने दो बार के विधायक अनिल सुखदेवराव बोंडे को हराया, जो भारतीय जनता पार्टी के नेता, महाराष्ट्र राज्य के पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।
देवेंद्र महादेवराव भुयार महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम महादेव जयदेवराव भूयार है। देवेंद्र भुयार 12वीं पास है।
'महिलाओं का ऐसा वर्गीकरण कोई बर्दाश्त नहीं करेगा...'
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा है कि महिलाओं का ऐसा वर्गीकरण कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। अजित पवार और सत्ता में बैठे लोगों को अपने विधायकों को काबू में रखना चाहिए। समाज आप जैसे लोगों को जरूर सबक सिखाएगा।''
देवेंद्र भुयार पर वर्षा गायकवाड़ ने भी सवाल उठाए हैं। वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि एक तरफ अजीत पवार महिलाओं को प्यारी बहन कहते हैं। उन्ही दूसरी ओर उन्ही के विधायक महिलाओं को नंबर एक या दो कहकर वर्गीकृत करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications