CG: राधिका खेड़ा और सुशील आनंद शुक्ला विवाद पर बोली बीजेपी, महिलाओ को कुचलना कांग्रेस का चरित्र है

Chhattisgarh Radhika Khera: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं राधिका खेड़ा ने पार्टी छोड़ने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला समेत कई अन्य पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राधिका खेड़ा ने कहा है कि उन्हें छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ नेताओं ने शराब पीने का प्रस्ताव दिया था और जब इसकी शिकायत उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से की, तो उनकी बात को अनसुना कर दिया गया।

राधिका खेड़ा ने इस्तीफे के कारण गिनाते हुए छत्तीसगढ़ मीडिया सेल के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ल पर गंभीर आरोप लगाए लगाते हुए कहा कि सुशील कुमार ने मुझे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शराब ऑफर की थी। जब हम यात्रा के दौरान कोरबा में थे, मुझसे फोन करके पूछा कि मुझे कौनसी शराब चाहिए? वह मेरे कमरे को बार खटखटाते थे। इस बात की शिकायत सचिन पायलट, प्रियंका गाँधी, खड़गे,भूपेश बघेल सभी से की थी, लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई क्योंकि मैं पार्टी की हिन्दू विरोधी भावना के खिलाफ रही हूं।

cg news

इधर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार महिलाओ के साथ अन्याय किया है। शाह बानो के तलाक के मामले के केस में जब एक बूढ़ी मां को वर्षो के केस लड़ने के बाद कोर्ट ने उसके हक गुजारा भत्ता देने का फ़ैसला सुनाया था, तब राजीव गांधी की सरकार ने उस फैसले को बदलने सरकारी आदेश निकाला,और उस बूढ़ी मां से उसका हक छीन लिया था।

यह भी पढ़ें धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बनेगा कठोर कानून, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए संकेत

भाजपा नेत्री और लोकसभा चुनाव की उम्मीदवार सरोज पांडेय ने कहा कि महिलाओ को कुचलना और उनका अधिकार मारना उन्हे अपमानित करना आज भी कांग्रेस का यही चरित्र है, इसीलिए महिलाएं कांग्रेस से घृणा करने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अगर सुरक्षित नहीं है तो कांग्रेस की आम कार्यकर्ता का क्या हाल होगा ,सोनिया गांधी को इस विषय पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। सरोज पांडेय ने कहा कि प्रियंका गांधी के निजी सहयोगी ने दलित नेता अर्चना गौतम के साथ दुर्व्यवहार किया था कोई कार्यवाही नहीं हुई।फिल्म अभिनेत्री नगमा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई,आज राधिका खेड़ा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रियंका गांधी सोनिया गांधी को देश की महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें इसलिए कांग्रेस की हो रही है दुर्गति, राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर बोले सीएम विष्णुदेव साय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+