महात्मा गांधी को लेकर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत? मचा तगड़ा बवाल, बौखलाए लोग और फिर जो हुआ
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपनी बयानबाजी के चलते अक्सर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस समय कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' कई कारणों के चलते विवादों में घिरी है और अब एक्ट्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि विवाद छिड़ गया है।
कंगना रनौत के पोस्ट पर हुआ बवाल
कंगना रनौत ने गत 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि देश के पिता नहीं, लाल होते हैं। एक्ट्रेस की इसी बात पर विवाद हो गया है। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अपनी इस पोस्ट के साथ लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर भी शेयर की थी।

लाल बहादुर शास्त्री को लेकर कंगना रनौत का बयान
जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ-साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जन्म जयंती भी मनाई जाती है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी थी। कंगना रनौत ने भी इसे लेकर पोस्ट किया, पर इसके कारण काफी बवाल मच गया है।
कांग्रेस नेता राज कुमार वर्मा ने कंगना के लिए कही ऐसी बात
कंगना रनौत के इस बयान के बाद से कांग्रेस नेता राज कुमार वर्मा ने तो एक्ट्रेस और सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की बात तक कह दी है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत मां के ये लाल।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी निकाली भड़ास
इसके साथ ही कंगना रनौत ने लिखा है- जय जवान जय जवान, जय किसान के उद्घोषक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर शत शत नमन। इस पोस्ट के साथ ही कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- स्वच्छता उतनी ही जरूरी है, जितनी कि आजादी और इस दृष्टिकोण को हमारे प्रधानमंत्री जी आगे ले जा रहे हैं। कंगना के इस पोस्ट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी जमकर भड़ास निकाली है।
कंगना रनौत ने गांधी जयंती पर कसा तंज
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है- बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने महात्मा गांधी की जयंती के दिन ये भद्दा तंज कसा है। बापू और शास्त्री जी के बीच में भेदभाव गोडसे उपासक करते हैं। क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की नई गोडसे भक्त को दिल से माफ कर पाएंगे। देश के राष्ट्रपिता होते हैं, लाल होते हैं और शहीदे आजम होते हैं। सबका सम्मान है।
कंगना रनौत के कमेंट पर भड़के लोग
वहीं पंजाब के वरिष्ठ बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने भी कंगना रनौत के इस कमेंट की निंदा की है। वहीं आम लोग भी कंगना रनौत के इस पोस्ट को देखकर भड़क गए हैं। लोगों की मानें तो कंगना पहले भी अजीबोगरीब कमेंट्स करती रही हैं लेकिन सांसद बनने के बाद से वह कुछ बदल ही गई हैं और सरेआम कुछ भी कह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications