JAC 10th Result 2025: कौन है झारखंड बोर्ड रिजल्ट में टॉप करने वाली गीतांजलि? IAS बनने के लिए कर रही मेहनत!
JAC 10th Topper Gitanjali: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 27 मई 2025 को 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल की मैट्रिक परीक्षा में हजारीबाग की छात्रा गीतांजलि ने सबसे ज्यादा अंक लाकर टॉप किया है। उसने कुल 493 अंक हासिल किए हैं। 98.6 प्रतिशत के साथ गीतांजलि JAC 10th Result 2025 की टॉपर बन गई हैं। उनकी इस शानदार सफलता ने न सिर्फ उसके स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस कराया है।
गीतांजलि हजारीबाग के प्रसिद्ध इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्रा है। वह पढ़ाई को लेकर शुरू से ही गंभीर रही है। उसने बताया कि वह रोज नियमित पढ़ाई करती थी और हर विषय को बराबर समय देती थी। गीतांजलि को विज्ञान और संगीत में उसे 100 में से 100 अंक मिले हैं।

टॉप करने का राज - मेहनत, अनुशासन और सही समय प्रबंधन
अपनी सफलता का राज बताते हुए गीतांजलि ने कहा कि उसने पढ़ाई में कोई समझौता नहीं किया। हर दिन तय समय पर पढ़ाई करती थी और कठिन विषयों को समझने के लिए टीचरों की मदद लेती थी। उसने कहा,"मेरे माता-पिता और स्कूल के शिक्षक हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते रहे, उन्हीं की वजह से आज मैं ये मुकाम हासिल कर सकी।"
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, इन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट, ऐसे करें चेक
IAS बनने का सपना
गीतांजलि का सपना है कि वह आगे चलकर देश के लिए कुछ बड़ा करे। वह IAS बनना चाहती है और इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करने की योजना बना रही है। यह सफलता गीतांजलि जैसी मेहनती छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो साधारण स्कूलों से पढ़ाई करके भी असाधारण काम कर रही हैं।
टॉपर्स को मिलेगी बड़ी पुरस्कार राशि
झारखंड सरकार ने टॉपर्स को नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसके तहत:
- पहले स्थान पर रहने वाले छात्र को ₹3 लाख
- दूसरे स्थान पर आने वाले को ₹2 लाख
- तीसरे स्थान वाले को ₹1 लाख दिया जाएगा।
इसके साथ ही, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मुफ्त कोचिंग जैसी सुविधाएं भी मेधावी छात्रों को मिलेंगी।
गीतांजलि के साथ स्कूल की दूसरी छात्राओं ने भी किया शानदार प्रदर्शन
इंदिरा गांधी बालिका स्कूल की अन्य छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन्हीं में शामिल हैं:
- ऋतु कुमारी - 491 अंक (98.2%)
- अमृता गुप्ता - 491 अंक (98.2%)
- पूजा कुमारी - 491 अंक (98.2%)
- शिवानी कुमारी - 489 अंक (97.8%)
इस स्कूल ने राज्य में टॉपर्स की पाठशाला के रूप में पहचान बनाई है।
परीक्षा का आंकड़ा
- परीक्षा की तारीख: 11 फरवरी से 3 मार्च 2025
- पंजीकृत छात्र: 4.33 लाख
- पास हुए छात्र: 3.95 लाख
- कुल पास प्रतिशत: 91.71%
छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा
रिजल्ट कहां देखें
छात्र अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: JAC 10th Topper List 2025: झारखंड बोर्ड ने जारी किया परिणाम, 91.71% स्टूडेंट हुए पास, किसने किया टॉप?












Click it and Unblock the Notifications