JAC 10th Topper List 2025: झारखंड बोर्ड ने जारी किया परिणाम, 91.71% स्टूडेंट हुए पास, किसने किया टॉप?
JAC Board Class 10th Topper List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 27 मई 2025 को कक्षा 10वीं के नतीजों के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। इसके बाद टॉपर लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिन छात्रों ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उनके नाम इस साल की टॉपर लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

इस साल 4.33 लाख स्टूडेंट्स ने JAC 10वीं की परीक्षा दी थी जिसमें से 91.71 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
टॉपर लिस्ट में इन छात्रों ने हासिल की टॉप रैंक
- रैंक 1 गीतांजलि: 98.60%
- रैंक 2 रितु कुमारी; अमृता गुप्ता; अमर कुमार: 98.20%
- रैंक 3 TBA
ये भी पढ़ें: SSC Result 2025: 53,690 पदों पर भर्ती के लिए कब आएगा SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
JAC 10वीं रिजल्ट 2025 टॉपर लिस्ट
- प्रथम श्रेणी वाले छात्रों की संख्या: 221040
- द्वितीय श्रेणी वाले छात्रों की संख्या 1,57,194
- तृतीय श्रेणी वाले छात्रों की संख्या 17,521
JAC परिणाम 2025 क्लास 10: शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में कुछ जिलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नीचे दिए गए जिलों से सबसे ज्यादा टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्र सामने आए हैं-
कोडरमा: 97.83%
पाकुड़: 96.83%
लातेहार: 96.25%
साहिबगंज: 96.22%
जामताड़ा: 96%
रांची: 87.32%
पिछले साल की टॉपर लिस्ट
2024 में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। पहले स्थान पर ज्योत्सना ज्योति रहीं थी, जिन्हें 99% अंक मिले थे। दूसरे स्थान पर सना संजोरी थीं, जबकि तीसरे स्थान पर करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या रहीं थी।
2024 की टॉपर लिस्ट
- रैंक 1 ज्योत्सना ज्योति: 99%
- रैंक 2 सना संजोरी: 98.6%
- रैंक 3 करिश्मा कुमारी, सृष्टि सौम्या: 98.4%
2023 की टॉपर लिस्ट में भी लड़कियों ने मारी थी बाजी
2023 में जमशेदपुर की श्रेया सोंगिरी ने 490 अंकों के साथ टॉप किया था, जबकि सौरभ कुमार पॉल और दीक्षा भारती ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था।
2022 में कई छात्रों ने शेयर किया था टॉप पोजीशन
2022 की टॉपर लिस्ट में कई छात्रों ने समान अंक हासिल कर टॉप रैंक साझा की थी। अभिजीत शर्मा, तनु कुमारी और अन्य छात्रों ने 490 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था।
टॉपर्स को मिलेगा नकद इनाम
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं कक्षा के टॉपर्स के लिए इनाम की घोषणा की है। इस बार मैट्रिक परीक्षा में टॉप 3 स्थान हासिल करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 3 लाख रुपये मिलेंगे।
- दूसरे रैंक वाले छात्र को 2 लाख रुपये मिलेंगे।
- तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
छात्रों का उत्साह चरम पर
रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिन छात्रों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, उनके लिए ये दिन हमेशा यादगार रहेगा।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, इन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट, ऐसे करें चेक












Click it and Unblock the Notifications