JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, इन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट, ऐसे करें चेक
JAC 10th Board Result 2025: झारखंड के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है। कड़ी मेहनत, लंबे इंतजार और परीक्षा के तनाव के बाद अब वो पल आ गया है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 27 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
छात्रों और अभिभावकों की नजरें सुबह से ही आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई थी। इस बार बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया था कि रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणा हो चुकी है और छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगा रिजल्ट का ऐलान
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट का ऐलान सुबह 11:30 बजे रांची स्थित JAC ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया। इसके तुरंत बाद रिजल्ट वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: पहले NET JRF में गाड़ा झंडा अब UPSC में रचा इतिहास! कौन हैं IFS 2024 परीक्षा की टॉपर Kanika Anabh?
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
12:30 बजे से रिजल्ट लिंक होगा एक्टिव
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित करने के बाद दोपहर 12:30 बजे से छात्रों के लिए ऑनलाइन रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स डालकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
DigiLocker पर भी मिलेगा रिजल्ट
JAC बोर्ड ने बताया है कि रिजल्ट DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। इससे छात्र अपने मोबाइल पर भी आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
पास होने के लिए चाहिए कम से कम 33% अंक
छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि स्क्रूटनी के बाद जो अंक मिलेंगे, वही अंतिम माने जाएंगे, चाहे वे पहले से कम ही क्यों न हों।
सप्लीमेंट्री परीक्षा की डिटेल्स
जो छात्र फेल हो जाएंगे या कुछ विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी रिजल्ट के बाद जारी की जाएगी।
इस बार 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
झारखंड बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच कराई गई थीं। इन परीक्षाओं में 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।
पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी
पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39% छात्र पास हुए थे। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। टॉप तीन रैंक पर इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की छात्राएं रहीं थीं।
ये भी पढ़ें: SSC Result 2025: 53,690 पदों पर भर्ती के लिए कब आएगा SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications