INLD नेता के घर ED को रेड में हाथ लगा खजाना, जानिए कौन हैं दिलबाग सिंह?

Dilbag Singh: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के परिसर से अवैध विदेशी निर्मित हथियार, 300 से अधिक कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, 5 करोड़ रुपये नकद और लगभग 5 किलोग्राम बुलियन (वजन के अनुसार सोने या चांदी) बरामद किए हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार अवैध खनन मामले में इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं दिलबाग सिंह?

Dilbag Singh

कौन हैं दिलबाग सिंह?
दिलबाग सिंह आईएनएलडी के पूर्व विधायक हैं। वो दो बार यमुनानगर सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2009 और 2014 में यमुनानगर सीट से चुनाव जीता था। लेकिन दिलबाग सिंह को 2019 में यमुनानगर में बीजेपी के घनश्याम दास से 1,400 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया था।

Recommended Video

      INLD नेता के घर ED को रेड में हाथ लगा खजाना, जानिए कौन हैं दिलबाग सिंह?

      यह भी देखें: पश्चिम बंगाल में ED पर हमला, राशन घोटाले मामले में छापेमारी करने पहुंची थी टीम

      साल 1994 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट दिलबाग सिंह का ट्रांसपोर्ट और माइनिंग का बिजनेस है। दिलबाग सिंह आईएनलडी नेता अभय सिंह चौटाला के समधी भी हैं। करीब 4 साल पहले उन्होंने अपनी की बेटी की शादी अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला के साथ की थी।

      यह भी देखें: 'अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी की खबरें गलत और अफवाह है', ED के सूत्रों का दावा

      दिलबाग सिंह 2019 विधानसभा चुनावों में हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक थे। उन्होंने चुनाव के दौरान दिए अपने संपत्ति के ब्योरे में 34 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी।

      यह भी देखें: 'CM अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ED, घर पर भी हो सकती है छापेमारी', AAP नेताओं का दावा

      इस समय ईडी की रेड के कारण दिलबाग चर्चाओं में बने हुए हैं। रेड में उनके और उनके सहयोगियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार भी मिले हैं। रुपए-पैसे, शराब और गहनों के अलावा देश और विदेश में भी उनकी कई संपत्तियां मिली हैं।

      यह भी देखें: 'मांसहारी कहने वालों को लगाना होगा ठिकाने', श्रीराम पर टिप्पणी करने वालों पर धीरेंद्र शास्त्री ने साधा निशाना

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+