'मांसहारी कहने वालों को लगाना होगा ठिकाने', श्रीराम पर टिप्पणी करने वालों पर धीरेंद्र शास्त्री ने साधा निशाना
श्री राम को मांसाहारी बताने वालों पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने निशाना साधा है। जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारा सनातन धर्म अहिंसा को परम धर्म बताता है। भगवान राम इतने नग्न नहीं हैं जितने वो बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'इन लोगों को ही ठिकाने लगाना है। इसीलिए हिंदू राष्ट्र चाहिए। प्रभु की ऐसा छवि नहीं है जैसी वो बता रहे हैं। भगवान राम इतने नग्न नहीं हैं जितने वो बोल रहे हैं। वो मर्यादा के प्रतीक हैं। टिप्पणी करने वाले पहले हमारे शास्त्रों व वेदों को पढ़ें और उनमें से उत्तर निकालें।'

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब ये पूछा गया कि क्या कोई लकीर खींची जानी चाहिए? इसपर उन्होंने कहा, 'संसार नहीं रुक रहा है। वैज्ञानिक भी कहते हैं कि ब्रम्हांड का विस्तार हो रहा है। ऐसे में लकीर नहीं खींची जा सकती है।'
जैसा की आप जानते हैं 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। मूर्ति की स्थापना को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम मंदिर में रामलला की मौजूदा और नई प्रतिमा दोनों विराजमान रहेंगी। बड़े विग्रह का दर्शन लोग दूर से कर पाएंगे। साधु-संतों की सहमति से यह फैसला लिया गया है।
यह भी देखें: राम मंदिर के सिंह द्वार की तस्वीर आई सामने, देखें कैसा है इस अलौकिक मंदिर का मुख्य द्वार
उन्होंने कहा, 'इतना बड़ा मंदिर है तो सरकार का विग्रह भी भव्य होना चाहिए। यह आध्यात्मिक दृष्टि भी है। छोटे वाले ठाकुर जी ज्यादा मार नहीं कर रहे थे। अब बड़े वाले ठाकुर रहेंगे तो सदियों तक कोई आंख उठाकर नहीं देखेगा।'
आपको बता दें, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने बीते दिनों भगवान राम के भोजन को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने भगवान राम को मांसाहारी बताया था। हालांकि, इसे लेकर जब विवाद बढ़ने लगा तो उन्होंने माफी मांग ली थी।
यह भी देखें: Shri Ram in Asia: विश्वव्यापी हैं राम! इन देशों के दिलों में भी बसते हैं राम
आव्हाड ने कहा था, 'अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। वे चुनाव के लिए श्रीराम को ला रहे हैं, लेकिन हमारे राम हमारे दिलों में हैं।'
माफ़ी मांगने से पहले उन्होंने कहा था, 'राम हमारे हैं, बहुजनों के हैं। भगवान राम शिकार करके खाते थे। हम भी श्री राम के आदर्शों पर चल रहे हैं। राम को आदर्श बताकर लोगों पर शाकाहारी खाना थोपा जा रहा है।'
यह भी देखें: Ram mandir सीएम धामी के निर्देश, उत्तरायणी पर होने वाले आयोजन अयोध्या थीम पर आयोजित किए जाएं, ये है वजह












Click it and Unblock the Notifications