'CM अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ED, घर पर भी हो सकती है छापेमारी', AAP नेताओं का दावा

Delhi CM Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं का दावा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) गुरुवार को मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता है। आप नेताओं ने ये भी दावा किया है कि ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी भी मार सकती है।

सीएम केजरीवाल बुधवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में एजेंसी के समन में शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद आप नेताओं ने सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी की बात कही है।

Delhi CM Arvind Kejriwal

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आप नेता और दिल्ली के कानून और पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा, "खबर है कि ईडी कल सुबह (यानी आज) अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने जा रही है। जिसके बाद गिरफ्तारी की भी संभावना है।"

आतिशी की पोस्ट के कुछ मिनट बाद, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी ट्विटर पर ईडी द्वारा सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की अटकलों का दावा किया। सौरभ भारद्वाज ने लिखा, ''सुनने में आ रहा है कि कल सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के घर ईडी पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने वाली है।''

आप नेताओं के दावे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवार बुधवार को ईडी द्वारा जारी किए गए तीसरे समन में शामिल नहीं होने के बाद आए हैं। ईडी ने कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में पिछले साल 22 दिसंबर को सीएम केजरीवाल को तीसरा समन जारी किया था, जिसमें उन्हें 3 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सीएम केजरीवाल ने ईडी को दिए अपने जवाब में जांच में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है। लेकिन नोटिस को "अवैध" बताते हुए तलब की गई तारीख पर उपस्थित होने से इनकार कर दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल ने 2024 में आगामी संसदीय चुनावों से पहले उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने के कदम के रूप में नोटिस के समय पर भी सवाल उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+