अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर DGCA सख्त, एयर इंडिया ने Choorah Singh को लेकर कही ये बात
Choorah Singh Big News: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हादसे में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा था, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया, जिसमें 280 लोगों की जान चली गई।
इसी बीच खबर आई कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इनमें सबसे बड़ा नाम है चूरा सिंह, जो एयर इंडिया के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट हैं।

हालांकि, Oneindia से विशेष बातचीत में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने साफ किया कि डीजीसीए का यह आदेश अहमदाबाद विमान हादसे से सीधे संबंधित नहीं है, बल्कि पहले के मामलों से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि एयर इंडिया ने नियामक के निर्देश को स्वीकार कर लिया है और आदेश लागू कर दिया है। अंतरिम अवधि में, मुख्य परिचालन अधिकारी एकीकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र (IOCC) की निगरानी करेंगे। कंपनी सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक प्रथाओं के पूर्ण पालन के लिए प्रतिबद्ध है।आखिर कौन हैं चूरा सिंह, आइए जानते हैं...
Who is Choorah Singh: कौन हैं चूरा सिंह?
चूरा सिंह एयर इंडिया के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट (इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर) हैं। उन्होंने जनवरी 2024 से इस पद पर कार्य शुरू किया था और गुरुग्राम, भारत से ऑपरेट कर रहे हैं। चूरा सिंह का विमानन क्षेत्र में करीब दो दशकों से अधिक का अनुभव है। एक नजर प्रोफाइल पर...
Choorah Singh Experience: कितने अनुभवी चूरा सिंह?
- एयर इंडिया लिमिटेड (जनवरी 2024 से): डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट, इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर, गुरुग्राम।
- एमराल्ड एयरलाइंस (2021-2024): डबलिन में संचालन निदेशक के रूप में 3 साल तक सेवा दी।
- लौडा मोशन जीएमबीएच (2019-2021): वियना, ऑस्ट्रिया में मुख्य परिचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक रहे।
- रायनएयर (2001-2021): यूरोप की प्रमुख एयरलाइन में 20 साल तक विभिन्न भूमिकाओं में काम किया, जिनमें डिप्टी डायरेक्टर ऑपरेशंस कंट्रोल (2009-2021), नेविगेशन सर्विसेज टेक्निकल मैनेजर (2007-2009), फ्लाइट ऑपरेशंस आईटी सुपरयूजर (2004-2007), और शेड्यूलिंग एनालिस्ट (2001-2004) शामिल हैं।
- अन्य भूमिकाएं: चूरा सिंह ने यूरोकंट्रोल, यूरोपीय आयोग, और SESAR जॉइंट अंडरटेकिंग जैसे संगठनों में एयरस्पेस मॉडर्नाइजेशन और नेटवर्क मैनेजमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वे डबलिन बिजनेस स्कूल के विमानन सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी रहे।
- चूरा सिंह ने विमानन उद्योग में शेड्यूलिंग, ऑपरेशंस कंट्रोल, और एयरस्पेस मैनेजमेंट जैसे जटिल क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है।

Choorah Singh Education: कितने पढ़े-लिखे चूरा सिंह?
चूरा सिंह की एजुकेशनल बैकग्राउंड भी प्रभावशाली है, जो उनके प्रोफेशनल करियर को और मजबूती देती है:-
- डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी:
1-मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) इन मैनेजमेंट, एविएशन लीडरशिप।
2-माइक्रो-क्रेडेंशियल इन सस्टेनेबल एविएशन एंड ग्रीन इनोवेशन।
- डबलिन बिजनेस स्कूल: प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल (पीएमपी) सर्टिफिकेशन।
- बकिंघमशायर न्यू यूनिवर्सिटी: कंप्यूटर साइंस में डिग्री।
- जॉन हैम्पडेन ग्रामर स्कूल: स्कूली शिक्षा।
उनकी शिक्षा और अनुभव का संयोजन उन्हें विमानन उद्योग में एक कुशल लीडर बनाता है, लेकिन अहमदाबाद हादसे के बाद डीजीसीए ने उनकी शेड्यूलिंग प्रक्रियाओं में लापरवाही को गंभीरता से लिया।
एयर इंडिया का क्या रुख?
एयर इंडिया ने डीजीसीए के निर्देशों का पालन करने की बात कही है। एयरलाइन ने अपने बयान में जोर दिया कि वह सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक प्रथाओं का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, यह भी कहा कि कंपनी का मुख्य परिचालन अधिकारी अब आईओसीसी की निगरानी करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
ये भी पढ़ें- Air India हादसे में लापरवाही पड़ी भारी, तीन कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, जानें कैसे हुई सुरक्षा में चूक?












Click it and Unblock the Notifications