कौन हैं सबरीमाला में प्रवेश की कोशिश करने वालीं रेहाना फातिमा, कविता जक्कल और मैरी स्वीटी?

कौन हैं सबरीमाला में प्रवेश की कोशिश करने वाली रेहाना, कविता और मैरी स्वीटी?

नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के सभी उम्र की औरतों को प्रवेश की अनुमति के बाद इसके खिलाफ काफी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। अदालत के आदेश के बावजूद औरतों को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। शुक्रवार को तीन औरतें मंदिर के दरवाजे के बिल्कुल करीब पहुंच गईं और भीतर जाते-जाते रह गईं। ये तीन औरतें रेहाना फातिमा, कविता जक्कल और मैरी स्वीटी हैं। जानिए कौन हैं ये तीनों-

46 साल की मैरी स्वीटी

46 साल की मैरी स्वीटी

मैरी स्वीटी ने दूसरी महिलाओं के साथ सबरीमाला में प्रवेश की कोशिश की, हालांकि उन्हें लौटना पड़ा। 46 साल की मैरी केरल के काझाकोट्टम से हैं। इनका कहना है कि उनके शरीर के भीतर एक ईश्वरीय शक्ति ने उन्हें मंदिर तक जाने की ताकत दी है। उनका कहना है कि वो एक बार जरूर मंदिर में जाकर दर्शन करना चाहती हैं।

रेहाना फातिमा

रेहाना फातिमा

केरल की वुमन एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा ने मंदिर में घुसने की कोशिश की। फातिमा इससे पहले भी कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। इसी साल मार्च में कोझिकोड के एक प्रोफेसर के बयान के विरोध में फातिमा ने अपने स्तनों को तरबूज से ढक फेसबुक की अपनी फोटो पोस्ट की थी। 2014 में फातिमा ने मॉरल पोलिसिंग के खिलाफ 'किस ऑफ लव' प्रोग्राम में भाग लिया था। उस दौरान उनके साथी फिल्म निर्माता मनोज के श्रीधर ने किस करते हुए फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया था। फातिमा अय्यनथल पुलिकली (पारंपिरक ओणम टाइगर डांस) टीम में एकमात्र महिला थी। बीएसएनएल के साथ एक टेक्नीशियन के रूप में काम कर रही है और दो बच्चों की मां फातिम एक आर्ट फिल्म (इका) में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म प्रोड्यूसर्स का दावा है कि भारत में बनने वाली यह इंटरसेक्स फिल्म थी।

कविता जक्कल

कविता जक्कल

महिला पत्रकार कविता जक्कल 50 महिलाओं के साथ मंदिर के काफी करीब पहुंच गई थीं। हालांकि पुजारी के मना करने के बाद उनको मंदिर में प्रवेश नहीं मिल पाया। कविता हैदराबाद में मोजो टीवी के साथ बतौर रिपोर्टर काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+