VIDEO: जब किंग खान को पुरानी सैंट्रों की बैकसीट पर बैठने को होना पड़ा मजबूर

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को हाल ही में महंगी गाड़ियां छोड़ पुरानी सैंट्रो में ट्रैवल करना पड़ा। ये सैंट्रो गाड़ी और किसी की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के पास एक से एक गाड़ियां हैं। शाहरुख हमेशा इन्हीं लाखों-करोड़ों की गाड़ियों में सफर करते हैं लेकिन हाल में उन्हें एक छोटी और पुरानी सैंट्रो गाड़ी में सफर करते देखा गया। शाहरुख खान कोलकाता के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्हें ये सवारी करनी पड़ी। शाहरुख खान को होटल से लेकर एयरपोर्ट पर इसी गाड़ी की बैकसीट में बैठना पड़ा, क्योंकि उन्हें छोड़ने और कोई नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जा रहीं थीं।

Shah Rukh Khan

शाहरुख पश्चिम बंगाल के ब्रांड अंबैस्डर हैं और वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके काफी अच्छे रिश्ते हैं। शाहरुख ममता बनर्जी को दीदी कहते हैं और वो भी बड़े प्यार से शाहरुख की कलाई पर राखी बांधती हैं। हाल ही में जब शाहरुख कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे को ममता बनर्जी ने उनकी अच्छे से आवभगत की।

महोत्सव के खत्म होने के बाद जब शाहरुख एयरपोर्ट के लिए रवाना होने लगे तो ममता बनर्जी खुद उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट आईं। शाहरुख खान ने ममता बनर्जी के साथ उनकी छोटी सी गाड़ी सैंट्रो में पीछे बैठकर एयरपोर्ट आना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें शाहरुख का काफिला एयरपोर्ट पर आते दिख रहा है। वीडियो में ममता बनर्जी फ्रंट सीट से और शाहरुख बैकसीट से उतरते दिख रहे हैं।

शाहरुख को इतनी छोटी गाड़ी से उतरता देख हर कोई हैरान रह गया। वहां मौजूद एक शख्स ने तो शाहरुख से पूछ भी लिया कि वो आखिरी बार इतनी छोटी गाड़ी में कब बैठे थे? शाहरुख ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और अपनी दीदी के पैर छूकर मुंबई रवाना हो गए। वैसे सबसे मजेदार बात ये है कि शाहरुख खुद सैंट्रो की निर्माता कंपनी ह्यूंडाई के ब्रांड अंबैस्डर हैं। उन्होंने सैंट्रो के लिए कई ऐड शूट भी किए हैं लेकिन इससे पहले शायद ही कभी बैठे हों।

ये भी पढ़ें: नहीं थम रहा 'पद्मावती' पर विवाद, महिला आयोग ने सेंसर बोर्ड को लिखी चिट्ठी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+