नहीं थम रहा 'पद्मावती' पर विवाद, महिला आयोग ने सेंसर बोर्ड को लिखी चिट्ठी
फिल्म 'पद्मावती' पर देशभर में चल रहा विरोध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म की रिलीज में केवल 15 दिन बचे हैं और दिनोंदिन इसके खिलाफ प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। अब राजस्थान में राज्य महिला आयोग ने सेंसर बोर्ड को इस मामले में चिट्ठी लिखी है।
Recommended Video

नई दिल्ली। फिल्म 'पद्मावती' पर देशभर में चल रहा विरोध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म की रिलीज में केवल 15 दिन बचे हैं और दिनोंदिन इसके खिलाफ प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। अब राजस्थान में राज्य महिला आयोग ने सेंसर बोर्ड को इस मामले में चिट्ठी लिखी है। आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बोर्ड से गुजारिश की है कि फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले आंदोलन कर रहे समाज से सहमति बनाई जाए।

सुमन शर्मा फिल्म पर हो रहे विरोध प्रदर्शन से खासी चिंतित हैं। इसलिए सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मसला सुलझाने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि दोनों पक्षों से बात की जाए और सहमति के बाद फिल्म को रिलीज किया जाए। फिल्म पर देशभर में विवाद हो रहा है ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की आशंका है। 'पद्मावती' फिल्म पर विवाद शूटिंग के साथ ही शुरू हो गया था। राजपूत करणी सेना के अलावा हिंदू जागृति समिति भी फिल्म रिलीज के पक्ष में नहीं है। समिति ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर कहा है कि इसे सर्टिफिकेट न दिया जाए।
अगर फिल्म की रिलीज के बाद हुए विरोध प्रदर्शन पर कोई नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार सेंसर बोर्ड होगा। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि 'पद्मावती' फिल्म में भारत की संस्कृति और राजा-रानियों का अपमान किया गया है। इसलिए सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट देने से पहले इसपर गौर करना चाहिए। वहीं राजपूत करणी सेना ने भी देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी है।
सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि फिल्म प्रदर्शन रोकने के लिए राजपूत समाज किसी भी हद तक जा सकता है। 'अहिंसा जरूरी है, लेकिन हिंसा मजबूरी है। फिल्म की रिलीद रोकने के लिए देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, रैलियां आयोजित होंगी।' कालवी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि सेना 1 नवंबर को किसी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने देगी।
फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी थी। दीपिका ने कहा था कि हम एक समाज के तौर पर आगे की बजाय पीछे जा रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को मिल रही धमकियों के बाद अब उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने उनके ऑफिस और घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
ये भी पढ़ें: फिल्म 'पद्मावती' पर मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया पार्टी के नेताओं से अलग बयान












Click it and Unblock the Notifications