'मूर्ख बनाना बंद कीजिए', जब नीता अंबानी ने ससुर धीरूभाई के साथ की थी बदतमीजी, गुस्से में किया था ऐसा काम

Nita Ambani News: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके ससुर स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी के बीच एक खास रिश्ता था, जो उनके पारिवारिक संबंधों से कहीं ज्यादा था। ससुर और बहू के अलावा नीता और धीरूभाई का रिश्ता आपसी सम्मान और प्रशंसा पर आधारित था।

धीरूभाई अंबानी ही थे, जिन्होंने नीता अंबानी को अपने घर की बड़ी बहू बनाने और अंबानी परिवार में शामिल किया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जब धीरूभाई अंबानी ने पहली बार नीता अंबानी को फोन कॉल किया था तो उन्होंने उनसे गुस्से में और बदतमीजी करते हुए बात की थी। इस बात का खुलासा खुद नीता अंबानी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में किया था।

Nita Ambani News

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ दिखने वाली ये महिला कौन? पाकिस्तान से रखती है खास नाता

जब नीता ने धीरूभाई अंबानी को कहा- मूर्ख बनाना बंद कीजिए

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। 20 साल की उम्र में नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी से शादी कर ली थी और तब से नीता ने अपने परिवार और करियर दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। नीता अंबानी को मुकेश के लिए धीरूभाई ने पसंद किया था। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीता अंबानी के नृत्य प्रदर्शन को देख धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन (मुकेश अंबानी की मां) काफी प्रभावित हुए थे। उसी वक्त धीरूभाई ने तय कर लिया था कि वह अपने बड़े बेटे मुकेश की शादी नीता से करेंगे।

Nita Ambani News

जब धीरूभाई अंबानी ने नीता को पहली बार फोन किया था तो उन दिनों नीता अपनी परीक्षा की तैयारियों में बिजी थीं। फोन बजने पर नीता अंबानी ने फोन उठाया तो सामने वाले शख्स ने कहा कि, वह धीरूभाई अंबानी बात कर रहे हैं। नीता ने सोचा कि ये कोई प्रैंक फोन कॉल है, इसलिए गुस्से में नीता ने फोन रख दिया था।

ये भी पढ़ें- 'अगला टार्गेट मुकेश अंबानी' मंदिर में मिले स्टाम्प पेपर से मचा बवाल; एशिया के सबसे अमीर आदमी को किससे खतरा?

'अगर आप धीरूभाई अंबानी हैं तो मैं एलिजाबेथ टेलर हूं'

जब दूसरी बार फोन की घंटी बजी तो नीता ने फिर फोन उठाया, सामने वाले शख्स ने कहा, ''धीरूभाई अंबानी बात कर रहा हूं।'' इतना सुनकर नीता ने बेअदबी से कहा कि 'अगर आप धीरूभाई अंबानी हैं, तो मैं एलिजाबेथ टेलर हूं। प्लीज ये सब बंद कीजिए। मूर्ख बनाना बंद कीजिए और फोन रखिए। मैंने फोन रख दिया। उस समय मैं थोड़ा उत्तेजित हो गई थी।'

तीसरी बार फिर से कॉल आता है तो नीता अपने पिता जी को फोन उठाने को कहती है। नीता कहती हैं, "तीसरी बार जब फोन बजता है, तो मैं उसे उठाने की जहमत भी नहीं उठाती। मेरे पिता फोन उठाते हैं और मैं उन्हें देख रही थी और अचानक उनके चेहरे का भाव बदल गया। उन्होंने स्पीकर पर हाथ रखा और मुझे कहा कि ये सच में धीरूभाई अंबानी बात कर रहे हैं। क्या तुम इनसे प्यार से बात करोगी। तब मुझे विश्वास हुआ और मैंने उनसे फोन पर बात की।'

इस तरह से नीता अंबानी से सबसे पहली बार धीरूभाई अंबानी की बात हुई थी। मुकेश और नीता दोनों कहते हैं कि उनकी शादी में सबसे बड़ा रोल उनके पिता का ही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+