Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ दिखने वाली ये महिला कौन? पाकिस्तान से रखती है खास नाता

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बेटे अनंत की शादी निपटाने के बाद परिवार संग पेरिस टूर पर हैं। मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के संग अपने पोती को घुमाने डिज्नीलैंड पेरिस भी पहुंचे। डिज्नीलैंड पेरिस में मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी के संग एक खूबसूरत लेडी नजर आई , जिसकी सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं।

harmila Faruqui met Mukesh Ambani

बता दें मुकेश अंबानी और उनकी पत्‍नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी समेत अपने परिवार के साथ पेरिस में हो रहे ओलंपिक के कुछ कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं। इससे पहले परिवार संग मुकेश अंबानी पेरिस की खूबसूरत जगहों पर सैर कर रहे हैं। इसी दौरान अंबानी परिवार की इस खूबसूरत महिला से मुलाकात हुई। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी के संग पेरिस में नजर आई ये महिला कौन है?

Sharmila Farooqui

जानें कौन हैं ये खूबसूरत महिला?

दरअसल, मुकेश अंबानी बेटी के ईशा अंबानी के साथ डिज्नीलैंड पेरिस में नजर आई ये महिला पाकिस्तान की राजनेता शर्मिला फारुकी हैं। शर्मिला फारुखी ने ये फोटोज अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट की स्‍टोरीज पर तीन फोटोज शेयर की है। जिसमें मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी अपनी पोती को गोद में लिए डिज्नीलैंड पेरिस में फारुकी और उसके परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शर्मिला फारुकी ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर ईशा अंबानी के साथ भी एक फोटो शेयर की है।

Sharmila Farooqui

श‍र्मिला फारुकी का राजनीतिक करियर
शर्मिला फारुकी का पूरा नाम डॉ शर्मिला साहेबा फारुकी है। पाकिस्‍तान की जानी मानी राजनीतिज्ञ शर्मिला बिलावल-भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता हैं। पाकिस्‍तान के सिंध क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाली फारुकी का जन्‍म 25 जनवरी 1978 को हुआ था। वह दो बार सिंध विधानसभा की सदस्य चुनी गई हैं।

Sharmila Farooqui

शर्मिला फारुकी का परिवार

46 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत नजर आने वाली ये पाकिस्‍तानी राजनेता शर्मिला फारुकी का ताल्‍लुक पाकिस्‍तान के संपन्‍न और मशहूर राजनीतिक घराने से है। शर्मिला पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री एन एम उकैली की पोती और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के विश्वासपात्र सलमान फारुकी की भतीजी हैं। शर्मिला के पिता उस्मान फारूकी भी पीपीपी नेता और 1981 से 1996 तक पाकिस्तान स्टील मिल्स के पूर्व अध्यक्ष थे। जिनकी 2021 में उनकी मृत्यु हो गई।

शर्मिला फारुकी के परिवार पर है ये बड़ा आरोप

राजनेता शर्मिला के परिवार का विवादों से गहरा नाता रहा। इनका परिवार पाकिस्तान स्टील मिल्स से 1.95 अरब डॉलर के गबन का आरोप भी शामिल है।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं पाकिस्‍तनी राजनेता शर्मिला फारुकी

शर्मिला फारुकी ने कराची के एडमसन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड टेक्नोलॉजी से एमबीए किया। शर्मिला ने लॉ मं डॉक्टरेट हैं। उन्होंने 2023 में अपनी पीएचडी पूरी की थी।

सुर्खियों में रही थी शर्मिला फारुकी की शादी

शार्मिला फारुकी के पति वॉल स्ट्रीट के पूर्व निवेश बैंकर और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के सलाहकार हशाम रियाज शेख हैं। 2015 में शर्मिला फारुकी और हाशम रियाज़ शेख ने जब शादी की थी तो इनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 15 दिनों तक चली इस भव्य शादी को पाकिस्तान की सबसे महंगी शादियों में से एक माना जाता है। सुखबीर सिंह ने शादी से पहले के एक समारोह में प्रस्तुति दी। शर्मिला फारुकी का छह साल का एक बेटा है जिसका नाम हुसैन है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+