'अगला टार्गेट मुकेश अंबानी' मंदिर में मिले स्टाम्प पेपर से मचा बवाल; एशिया के सबसे अमीर आदमी को किससे खतरा?
Mukesh Ambani: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को अचलेश्वर महादेव की दान पेटी खोलने के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर की दानपेटी में मुकेश अंबानी के नाम धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें पत्र लिखने वाले का नाम और पता भी है। साथ ही लिखा है कि मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी हैं।
धमकी भरे स्टांप पर पता भी लिखा हुआ है जिसमें किसी मनोज शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका, कंपू ग्वालियर लिखा हुआ है। स्टांप निकलने के बाद प्रबंधन ने इसे पुलिस को सौंप दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल अचलेश्वर मंदिर के दान-पत्र एक माह बाद रविवार की सुबह खोला गया था। इस माह चढ़ावे के रूप में अचलनाथ भक्तों ने उनकी गुल्लक में छह लाख 53 हजार 450 रुपये अर्पित किए हैं। जो कि पिछले माह की तुलना एक लाख पांच हजार एक सौ पचास रुपये अधिक हैं।
इसमें सावन माह के पहले व दूसरे सोमवार की चढ़ौत्री भी शामिल हैं। दोनों सोमवारों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि चढ़ौत्री के रूप में आई हैं। दानपत्र 20 ग्राम व 10 ग्राम चांदी के सिक्के भी निकले हैं। इस माह भक्तों ने चढ़ौत्री के साथ-साथ अपनी समस्याओं को पत्र भी भगवान अचलनाथ के चरणों में निराकरण के लिए अर्पित किए हैं।इनमें घरेलू व पारिवारिक समस्या से जुड़े हैं।
दान-पात्र में भगवान अचलनाथ के भक्तों की अर्जी के पत्र निकले हैं। एक भक्त ने लिखा है कि मुझे तीन हजार रुपये की आवश्यकता है। मैं यह रुपये हार गया हूं, मेरी व्यवस्था कर दो। इसके अलावा घर परिवार की समस्या से जुड़े पत्र है। एक पत्र में युवती के नाम का भी निकला है।
अचलेश्वर संचालन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय एनके मोदी के निर्देशन पर बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंदिर में लगे चौदह दानपत्रों के ताले खोले गए। गिनती के लिए पहले नोटों को छांटकर उनकी गड्डियां बनाईं गईं हैं। उसके बाद नोटों की गिनती की गई। मंदिर के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस माह चढ़ौत्री के रूप में छह लाख 53 हजार 450 रुपये की राशि निकली है।












Click it and Unblock the Notifications