Whatsapp कंपनी के प्रवक्ता ने कहा- मई में ही जासूसी को लेकर सरकार को किया था सूचित
Recommended Video
नई दिल्ली। व्हाट्सएप की जासूसी को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत सरकार ने जासूसी के मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी से जवाब मांगा था, जिसको लेकर व्हाट्सएप कंपनी के प्रवक्ता ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्रॉयरिटी यही है कि व्हाट्सएप यूजर्स की निजता व सुरक्षा का ख्याल रखना।

व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा है कि हम जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने सरकार को जासूसी के बारे में मई में ही सूचित कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम भारत सरकार से सहमत हैं, हम सभी सुरक्षा को कमजोर करने वाले हैकर्स से व्हाट्सएप यूजर्स को बचा सकते हैं। हमारे द्वारा प्रदान किए गए प्रोडक्ट के माध्यम से सभी उपयोगकर्ता के संदेशों की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
व्हाट्सएप की तरफ से यह भी कहा गया था कि वह इजरायल के सर्विलांस फर्म एनएसओ ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी, जो जासूसी के इस खेल के पीछे है। इस फर्म ने लगभग 1400 महत्वपूर्ण लोगों के फोन को हैक किया और उनकी जासूसी की। इन लोगों में कई देशों के डिप्लोमैट, पत्रकार, राजनीति से जुड़े लोग शामिल हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किन लोगों के कहने पर जासूसी की जा रही थी।
व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा था कि हम निजता की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार की चिंता से सहमत हैं। इसलिए कंपनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कठोर कदम उटाए हैं। हम पूरी तरह से प्रयासरत हैं कि किसी भी यूजर्स के डेटा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ ना हो।
यह भी पढ़ेंः आपकी प्राइवेसी को बेहतर करने के लिए व्हाट्सएप ने किया है बड़ा बदलाव












Click it and Unblock the Notifications