Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आपकी प्राइवेसी को बेहतर करने के लिए व्हाट्सएप ने किया है बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। अगर आप अपने फोन पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और आपने उसे हाल ही में अपडेट किया है तो मुमकिन है कि व्हाट्सएप के कुछ फीचर उसमे ना मिले। दरअसल एंड्रायड और आईओएस के यूजर्स लगातार इस फीचर की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए व्हाट्सएप की ओर से यह बदलाव किया गया है। व्हाट्सएप का 2.19.110 वर्जन आई फोन के लिए हैं, जिसमे अब जिन चैट के नोटिफिकेशन आपने बंद कर रखे हैं वह अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा यानि जिसके मैसेज को आपने म्यूट कर रखा है, वह नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा। यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी है।

 78 एमबी का है नया अपडेट

78 एमबी का है नया अपडेट

बता दें कि व्हाट्सएप का नया वर्जन 78 एमबी का है। नए वर्जन में आप मीडिया फाइल को आसानी से एडिट कर सकते हैं। इसमे यूजर बहुत आसानी से स्टीकर और इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सएप का 2.19.110.20 वर्जन आईओएस यूजर के लिए है, जबकि 2.19.298 एंड्रॉयड यूजर के लिए है। नए वर्जन में आप ग्रुप की प्राइवेसी की सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं, इसमे आपको ब्लैकलिस्ट का विकल्प मुहैया कराया गया है।

 सेटिंग में जाकर कर सकते हैं बदलाव

सेटिंग में जाकर कर सकते हैं बदलाव

व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की फैन वेबसाइट WaBetaInfo के अनुसार आप ग्रुप की प्राइवेसी को भी अपनी इच्छा के अनुसार बदल सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप की सेटिंग (WhatsApp Settings > Account > Privacy > Groups)में जाना होगा। इसके बाद अकाउंट, फिर प्राइवेसी और इसके बाद ग्रुप के विकल्प में जाना होगा। जहां आप अपनी सहूलियत के अनुसार अपनी ग्रुप सेटिंग को बदल सकते हैं। यहां आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं, जिसका आप अपनी इच्छा के अनुसार चयन कर सकते हैं।

 कई विकल्प मौजूद

कई विकल्प मौजूद

सेटिंग में आपको ये विकल्प दिखेंगे, पहला विकल्प एवरीवन यानि हर किसी का होगा, जिसका चयन करने के बाद आपको कोई भी बिना आपको व्यक्तिगत मैसेज किए किसी भी ग्रुप में जोड़ सकता है। दूसरा विकल्प माय कॉन्टैक्ट का है जिसका चयन करने के बाद सिर्फ वो लोग ही आपको अपने ग्रुप में जोड़ सकते हैं जिनके नंबर को आपने अपने फोन में सेव किया है। ऐसे जिन लोगों का नाम आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है उन्हें आपको पर्सनल मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद आपकी अनुमति के बाद ही वो आपको किसी ग्रुप में जोड़ सकते हैं।

 तीसरा विकल्प

तीसरा विकल्प

तीसरा विकल्प माय कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट यानि जिन लोगों के नाम आपके कॉन्टैक्ट में सेव नहीं हैं का है। जिसका चयन करके आप उन चुनिंदा लोगों को ये अधिकार दे सकते हैं कि वो जब चाहे आपको किसी ग्रुप में जोड़ सके। व्हाट्सएप के नए फीचर में आप अपना डेटा भी बेहतर तरीके से बैकअप कर सकते हैं। कंपनी ने आईक्लाउड यूजर्स के लिए खास तौर पर एक सपोर्ट पेज बनाया है, जहां आपको बैकअप से संबंधित समस्या का निदान मिल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+