क्या था वो सवाल जिसने ओपल को बनाया Miss World 2025? जवाब सुन कर Sonu Sood ही नहीं आम लोग भी हैरान
Miss World 2025: 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भारत के ऐतिहासिक शहर हैदराबाद में स्थित HITEX एग्ज़िबिशन सेंटर में हुआ, जहां थाईलैंड की तेजस्वी और प्रतिभाशाली सुंदरता ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। यह आयोजन सौंदर्य की सतही परिभाषा से आगे बढ़कर नारी सशक्तिकरण, संस्कृति और सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रेरक मिसाल बना। दुनिया भर से आईं 108 प्रतिभागियों के बीच ओपल की जीत केवल उनकी शालीनता और आकर्षक व्यक्तित्व की नहीं थी, बल्कि यह उनके विचारों की गहराई, परिपक्व सोच और सामाजिक चेतना की भी विजय थी। खासकर फाइनल राउंड में उनसे पूछे गए सवाल और उस पर दिया गया उनका सधा हुआ जवाब आज चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

ओपल के जवाब ने दिल जीत लिया
इस रंगारंग शाम की मेज़बानी मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और प्रसिद्ध भारतीय प्रस्तोता सचिन कुंभर ने की। कार्यक्रम में भारतीय और वैश्विक संस्कृतियों की झलक, नृत्य, संगीत और भावनाओं का ऐसा संगम हुआ, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैकलीन फर्नांडीज़ और ईशान खट्टर के जीवंत मंच प्रदर्शन ने समा ही बांध दिया। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ी, मंच पर भावनाएं और उम्मीदें चरम पर पहुंच गईं।
फाइनल राउंड में सुचाता चुआंगस्री से अभिनेता सोनू सूद ने सवाल पूछा। सोनू सूद ने प्रश्न करते हुए पूछा कि, 'आपकी यात्रा ने आपको कहानी कहने और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में क्या सिखाया?' जिस पर सुचाता चुआंगस्री ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मैंने सीखा है कि हमें ऐसे लोग बनना चाहिए जिन पर हमारे अपने गर्व करें। जीवन हमें कहीं भी ले जाए, लेकिन हमारे कर्म हमेशा हमारी सबसे ऊंची आवाज़ बनने चाहिए।' इस उत्तर ने न केवल निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी गहराई से छू लिया।
जानिए कौन हैं ओपल सुचाता
ओपल सुचाता चुआंगस्री(Opal Suchata Chuangsri), जिनका जन्म 20 सितंबर 2003 को थाईलैंड के फुकेत में हुआ था, आज विश्व मंच पर एक प्रेरणादायी नाम बन चुकी हैं। 1.80 मीटर लंबी ओपल थाई, अंग्रेज़ी और चीनी भाषा में दक्ष हैं और थमासाट यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। 2024 में मिस यूनिवर्स थाईलैंडका ताज जीतकर उन्होंने मिस यूनिवर्स 2024 में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया था। ओपल की #OpalForHer पहल स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है - यह उनके सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें Miss World 2025 Controversy: मिस इंग्लैंड ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'बड़े उम्र के आदमियों से मेलजोल'
थाईलैंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण
ओपल की यह ऐतिहासिक जीत थाईलैंड के लिए पहली मिस वर्ल्ड ताज लेकर आई है। यह न केवल उनके देश के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि उन सभी युवतियों के लिए प्रेरणा भी है जो अपने सपनों को साकार करने की चाह रखती हैं। भारत में लगातार दूसरी बार आयोजित इस भव्य आयोजन ने यह सिद्ध किया कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता केवल सुंदरता की नहीं, बल्कि उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व और मानवीय मूल्यों की सच्ची पहचान है।
ये भी पढ़ें Miss World 2025: थाइलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025, जानिए इनके बारे में खास बातें












Click it and Unblock the Notifications