Miss World 2025 Controversy: मिस इंग्लैंड ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'बड़े उम्र के आदमियों से मेलजोल'
Miss World 2025 Controversy: हैदराबाद के तेलंगाना में 74वां मिस वर्ल्ड 2025 पेजेंट चल रहा है। दुनियाभर की सुंदरियां यहां अपने जलवे बिखेर रही हैं। लेकिन मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने अचानक इस पेजेंट को छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मिस वर्ल्ड के ऑर्गनाइजर्स पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मैगी ने इंगलैंड के अखबार द सन को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझ पर मिस वर्ल्ड के फाइनेंसर्स के साथ मेलजोल बढ़ाने के लिए कहा। मुझे इस पेजेंट में एक वेश्या की तरह फील करवाया गया।
मैगी ने इस पेजेंट को छोड़ दिया है। वो हैदराबाद 7 मई को पहुंची थीं। उनके पेजेंट को बीच में छोड़ने के बाद इंग्लैंड की तरफ से रिप्रेजेंट बदला गया है। ये पहली बार मिस वर्ल्ड इतिहास में हुआ है। हालांकि मिस वर्ल्ड की CEO का भी बयान सामने आया है।

#पहले मैगी के आरोप जान लीजिए
द सन को दिए इंटरव्यू के अनुसार, मिस वर्ल्ड पेजेंट में बड़े उम्र के लोगों के मेलजोल बढ़ाने के लिए कहा गया। वो इसलिए क्योंकि वही लोग मिस वर्ल्ड को फाइनेंस कर रहे थे। दिन भर मेकअप में रहना और हैवी गाउन पहनने का दवाब सभी कंटेस्टेंट्स के ऊपर बनाया जा रहा था। हर एक टेबल पर 6 गेस्ट और 2 लड़कियों को बैठाया जाता। फिर उनसे कहा जाता कि वो इन गेस्ट को खुश ऱखें। ये सब मुझे गलत लगा। मैं यहां किसी को एंटरटेन करने नहीं आई हूं। मुझे वेश्या जैसा महसूस करवाया जाता था। इस इवेंट में हिस्सा ले रही 109 लड़कियों डांटा गया और बोरिंग बताया गया।
#मिस वर्ल्ड की CEO ने जारी किया बयान
मिस वर्ल्ड की CEO ने मैगी के आरोपों का खारिज किया। 24 को उन्होंने अपने बयान में बताया कि मैगी जो कि मिस इंग्लैंड हैं, उन्होंने मां की तबीयत खराब होने की वजह से मिस वर्ल्ड छोड़ने का फैसला किया है। उनकी हालत को देखते हुए ऑर्गनाइजेशन ने उनके घर लौटने की व्यवस्था करवाई है। UK मीडिया आउटलेट ने झूठी और अपमानजनक खबरें हमारे खिलाफ छापी हैं। ये दावे गलत हैं। बता दें, oneindia hindi ने मिस वर्ल्ड के पीआरो से भी संपर्क कर पूरा मामला जानने की कोशिश की। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से किसी प्रकार का जवाब नहीं मिला।
बता दें, 74वें मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले 31 मई को हैदराबाद में होना है। इस बार भारत की तरफ से 21 साल की नंदिनी गुप्ता हैं। वो टॉप 4 में पहुंच चुकी हैं। नंदिनी कोटा की रहने वाली हैं। ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। 73वां मिस वर्ल्ड भी भारत में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications