Miss World 2025: थाइलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्‍ड 2025, जानिए इनके बारे में खास बातें

Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी (Opal Suchata Chuangsri) ने मिस वर्ल्‍ड 2025 का खिताब जीत लिया है। हैदराबाद में आयोजित 72वें मिस वर्ल्‍ड की फाइनल समारोह के स्‍टेज पर "मिस वर्ल्ड 2025 थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंग्श्री", जैसे ही ऐलान हुआ सुचाता की आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। सुचाता के सिर पर मिस वर्ल्‍ड 2025 का ताज मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना ने स्‍टेज पर आकर पहनाया। सुचाता थाईलैंड से पहली मॉडल हैं जो मिस वर्ल्ड बनीं हैं।

शनिवार को हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्‍ड 2025 के फिनाले में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इथियोपिया की हासेट डेरेजे फर्स्‍ट रनर-अप रहीं। पोलैंड की माजा क्लाजदा को सेकेंड रनर-अप बनीं। वहीं मार्टीनिक के ऑरली जोआचिम ने भी टॉप चार में जगह बनाई।

Miss World 2025

कौन हैं मिस वर्ल्‍ड 2025 का खिताब जीतने वाली ओपल सुचाता?

फुकेत में पली-पढ़ी ओपल सुचाता थम्मासत विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन की स्‍टूडेंट और मॉडल हैं। थाई, इग्लिश और चीनी तीन भाषाओं में परंगत सुचाता ने ट्रियाम उदोम सुक्सा से स्‍कूलिंग की है।

सुतापा का ब्रेस्‍ट कैंसर से क्‍या है नाता?

ओपल सुचाता ने इसके अलावा महिला सशक्तिकरण और मेंटल हेल्‍थ पर जागरूकता अभियान चलाती रहीं हैं। ब्रेस्‍ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियानों में हिस्‍सा लेती आ रही हैं। महज 16 साल की उम्र में इन्‍हें अपने ब्रेस्‍ट में गांठ का पता चला जो मामूली थी लेकिन इसने इन्‍हें ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया

भारत की नंदिनी गुप्‍ता का टूटा सपना

मिस वर्ल्‍ड 2025 में इस बार दुनिया भर से 108 सुंदरियों ने हिस्‍सा लिया। मिस वर्ल्‍ड 2025 में भारत का प्रति‍निधित्‍व नंंदिनी गुप्‍ता ने किया उन्‍होंने टॉप 20 में अपनी जगह बनाई। नंदनी टॉप आठ में भी पहुंच पाईं। हालांकि नंदिनी ने एशिया एंड ओशियाना कैटेगरी के टॉप 5 में अपनी जगह बनाई लेकिन इसमें भी टॉप 2 से बाहर हो गईं।

एक्‍टर सोनू सूद को मिला मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड

मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले ने 72वें मिस वर्ल्ड के फिनाले की मेजबानी की। मिस वर्ल्‍ड के निर्णायक मंडल में एक्‍टर सोनू सूद मिस वर्ल्ड प्रेसिडेंट जूलिया मोर्ले सीबीई और मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा 2024 के अलावा अन्‍य नामचीन हस्तियां शामिल थीं। इस मौके पर एक्‍टर सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और सुपरस्टार चिरंजीवी समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+