क्या है Traffic Prahari App? जनता को देता है ट्रैफिक तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन का पॉवर, जानिए कैसे करें उपयोग
Traffic Prahari App: अब दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को देखकर सिर्फ गुस्सा करने की जरूरत नहीं है। आप खुद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर उनके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। 'ट्रैफिक प्रहरी' नाम के मोबाइल ऐप के जरिए कोई भी आम नागरिक नियमों की अनदेखी करने वालों की फोटो या वीडियो भेजकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकता है।
खास बात ये है कि सिर्फ शिकायत करने पर ही नहीं, बल्कि अच्छी रिपोर्टिंग करने पर आपको इनाम भी मिल सकता है। यानी आप ना सिर्फ सड़कों को सुरक्षित बना सकते हैं, बल्कि खुद को एक जिम्मेदार नागरिक भी साबित कर सकते हैं - वो भी नकद इनाम के साथ।

क्या है ट्रैफिक प्रहरी ऐप?
ट्रैफिक प्रहरी ऐप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एक पहल है, जिसे पहले 'ट्रैफिक सेंटिनल' के नाम से जाना जाता था। इसे नए रूप में 1 सितंबर 2024 को दोबारा लॉन्च किया गया। इसका मकसद है जनता की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखना और कार्रवाई करना।
ये भी पढ़ें: Noida News: गे नेटवर्किंग ऐप से युवकों को फंसाकर करते थे लूटपाट, नोएडा में चल रहे गैंग का भांडाफोड़
कैसे काम करता है ट्रैफिक प्रहरी ऐप?
इस ऐप में कोई भी व्यक्ति सड़क पर हो रहे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की फोटो या वीडियो खींचकर अपलोड कर सकता है। इसमें ऑटोमैटिक GPS लोकेशन और टाइम जुड़ जाता है। यूजर को गाड़ी नंबर, नियम का प्रकार और घटना का स्थान बताना होता है।
ट्रैफिक प्रहरी पर किन चीजों को कर सकते हैं रिपोर्ट?
- रेड लाइट तोड़ना
- गलत साइड ड्राइविंग
- हेलमेट या सीट बेल्ट न पहनना
- ट्रिपल राइडिंग
- ओवरस्पीडिंग
- रोड रेज या खतरनाक ड्राइविंग
- नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना
क्या मिल सकता है इनाम?
जो भी यूजर सही रिपोर्ट भेजते हैं, उन्हें प्वाइंट्स दिए जाते हैं। हर महीने टॉप यूजर्स को ₹10,000 से ₹50,000 तक के इनाम दिए जाते हैं। ये इनाम दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिए जाते हैं।
कितनी हो चुकी है रिपोर्टिंग?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप के दोबारा लॉन्च होने के बाद अब तक 10,000 से ज्यादा मामलों की शिकायतें मिली हैं और कुल 6 लाख से अधिक रिपोर्ट्स इस प्लेटफॉर्म पर आ चुकी हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- ऐप को Google Play Store से डाउनलोड करें
- फोटो या वीडियो ऐप से ही रिकॉर्ड करें (गैलरी से नहीं)
- जरूरी डिटेल भरें - जैसे गाड़ी नंबर, जगह, तारीख और समय
- रिपोर्ट सबमिट करें और उसकी स्थिति ऐप में ट्रैक करें
लोग क्या कह रहे हैं इस ऐप के बारे में?
कुछ लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐप स्लो है और कई बार क्रैश भी होता है। फिर भी यह ऐप आम लोगों को ट्रैफिक सुधार में सीधे जुड़ने का मौका देता है।
ये भी पढ़ें: ऑटो वाले का कमाल: न ड्राइविंग, न ऐप, न फंडिंग, फिर भी हर महीने ₹5 से ₹8 लाख की कमाई!












Click it and Unblock the Notifications